Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इलाके में पैदल चलने वालों और गाड़ियों की आवाजाही के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं.
दिल्ली में कितने बजे से वाहनों की एंट्री होगी बंद?
Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली-एनसीआर समेत देश-दुनिया में करोड़ों लोग बुधवार (31 दिसंबर, 2025) की शाम-रात को नए साल के स्वागत में जश्न मनाएंगे. देश की राजधानी दिल्ली भी इसके लिए तैयार है. दिल्ली के कई इलाकों में खासकर कनॉट प्लेस और इंडिया गेट पर बड़े जश्न की तैयारी है. न्यू ईयर ईव पर भारी भीड़ की उम्मीद को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने जश्न मनाने वाली जगहों पर भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के उपायों के मद्देनजर पुलिस जवानों की तैनाती की है. इसके अलावा ट्रैफिक इंतजाम, रोड डायवर्जन और पार्किंग पाबंदियों के बारे में भी एडवाइजरी जारी की गई है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 31 दिसंबर, 2025 की शाम से रात को कनॉट प्लेस में भारी भीड़ होने की उम्मीद है, क्योंकि लोग नए साल का स्वागत करने के लिए इकट्ठा होंगे. भीड़ को संभालने के लिए 31 दिसंबर, 2025 को शाम 7 बजे से खास ट्रैफिक पाबंदियां लागू की जाएंगी. ये ट्रैफिक इंतजाम 12 बजे के बाद यानी जश्न खत्म हो जाने तक रहेंगे. पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, क्योंकि इंडिया गेट के पास पार्किंग बहुत सीमित होगी. दिल्ली चिड़ियाघर और मथुरा रोड के किनारे भी ट्रैफिक जाम होने की उम्मीद है.
मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, पटेल चौक, गोल मार्केट, GPO, विंडसर प्लेस, और मिंटो रोड, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, जय सिंह रोड और कस्तूरबा गांधी रोड के मुख्य चौराहों सहित कई तय पॉइंट्स से आगे किसी भी गाड़ी को कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. इसके अलावा कनॉट प्लेस के इनर, मिडिल और आउटर सर्कल में भी गाड़ियों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा. यहां पर उन्हीं गाड़ियों को आने की अनुमति होगी, जिनके पास वैलिड पास होंगे.
न्यू ईयर ईव पर बुधवार (31 दिसंबर, 2025) की शाम को कनॉट प्लेस के आसपास पार्किंग को सख्ती से रेगुलेट किया जाएगा. इसके तहत लिमिटेड पार्किंग होगी. ऐसे में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी. अगर किसी ने पार्किंग से अलग गाड़ी सड़क या प्रतिबंधित जगह पर पार्क की तो कार्रवाई होगी. निर्धारित पार्किंग जगहों में गोल डाक खाना, पटेल चौक, मंडी हाउस, मिंटो रोड, पंचकुइयां रोड, बंगाली मार्केट, विंडसर प्लेस, गोल मार्केट और जंतर मंतर रोड के पास के इलाके शामिल हैं. यहां लोग गाड़ी खड़ी कर सकेंगे. वाहन चालकों को साइनबोर्ड और ट्रैफिक कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.
ट्रेन यात्रियों को असुविधा नहीं हो. ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक खासकर दक्षिण से आसानी से पहुंचने के लिए खास इंतजाम भी किए गए हैं. वाहन चालकों को मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड, झंडेवालान और देश बंधु गुप्ता रोड के रास्ते वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. कनॉट प्लेस से चेम्सफोर्ड रोड के रास्ते रेलवे स्टेशन में एंट्री बंद रहेगी. ऐसे में यात्रियों को इसके बजाय पहाड़गंज या जेएलएन मार्ग के रास्ते अजमेरी गेट साइड का इस्तेमाल करना होगा. इन पाबंदियों से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
दिल्ली में उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम आवाजाही के लिए रिंग रोड और अन्य मुख्य रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, पीक आवर्स के दौरान आसान यात्रा के लिए बहादुर शाह जफर मार्ग, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग और मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड के रास्ते सुझाए गए हैं.
भीड़भाड़ के दौरान इंडिया गेट, सी-हेक्सागन और आस-पास की सड़कों से गाड़ियों को गुजरने की इजाजत नहीं मिलेगी. ट्रैफिक को जनपथ, राजपथ, मंडी हाउस, विंडसर प्लेस, मथुरा रोड, पुराना किला रोड और जाकिर हुसैन मार्ग सहित कई जंक्शनों से डायवर्ट किया जाएगा.
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…