<
Categories: देश

शिल्पा शेट्टी की Bastian Hospitality से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के आवास और दूसरे ठिकानो पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है. टीम Bastian Hospitality से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है.

Income tax raid on Shilpa Shetty House: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन शिल्पा शेट्टी के मुंबई आवास पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की. सूत्रों के अनुसार, ये छापेमारी उनके बैस्टिन रेस्टोरेंट संबंधित वित्तीय लेनदेन और कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है. कहा जा रहा है कि इनकम टैक्स की अलग-अलग टीमें कई घंटों से शिल्पा शेट्टी के घर और दूसरे ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. टीमें मुंबई, बेंगलुरू और पुणे में जांच कर रही है.

निवेश और टैक्स भुगतान में गड़बड़ियों का आरोप

जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला 60 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले से जुड़ा हुआ है. आयकर विभाग को संदेह है कि होटल व्यवसाय में निवेश, आय और टैक्स भुगतान को लेकर गड़बड़ियां हो सकती हैं. आयकर विभाग की टीमें बास्टियन पब और होटल के फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स और अकाउंट्स की जांच कर रही है. 

Bastian Hospitality पर इनकम टैक्स की छापेमारी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो Bastian Hospitality कंपनी मुंबई, बेंगलुरू, पुणे और गोवा में बास्टियन नाम से क्लब और रेस्टोरेंट चलाती है. इस कंपनी के मालिक बिजनेसमैन रंजीत बिंद्रा हैं. शिल्पा शेट्टी ने साल 2019 में बास्टियन हॉस्पिटालिटी में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. इसी बास्टियन होटल के फाइनेंशियल लेन-देन में कथित गड़बड़ी और टैक्स चोरी की शिकायतें आयकर विभाग को मिलीं, जिसके बाद जांच शुरू की गई. 

प्रमोटर्स के आवासों पर भी छापेमारी

बास्टियन हॉस्पिटैलिटी की ये सभी कंपनियां जांच के दायरे में है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से मुंबई, पुणे और बेंगलुरू में की गई जांच की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा प्रमोटर्स के आवासीय परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है. 

शिल्पा शेट्टी ने एक नए रेस्टोरेंट का किया था ऐलान

बता दें कि बास्टियन होटल अपनी लग्जरी थीम और हाई-एंड कस्टमर एक्सपीरियंस के लिए फेमस है. शिल्पा शेट्टी अकसर सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक नए रेस्टोरेंट अम्माकाई के लॉन्च का ऐलान किया था.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Rinku Singh Priya Saroj wedding date: रिंकू-प्रिया की शादी की तारीख तय, तारीख और वेन्यू दोनों तय, जानें कब-कहां होगी शादी

Rinku Singh Priya Saroj wedding date: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू…

Last Updated: September 15, 2026 22:41:28 IST

UPI पर नया चार्ज आया तो किसकी जेब कटेगी? 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, जानें कब लगेगा चार्ज और किसे नहीं देना होगा

UPI charges 2026: 15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर 0.4%…

Last Updated: September 15, 2026 22:15:40 IST

Prayagraj Pawan Yadav murder: सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए 3 हमलावर वारदात के बाद फरार

Prayagraj Pawan Yadav murder: प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव…

Last Updated: September 15, 2026 21:29:38 IST

गुरुग्राम महिला बाइकर्स हिट एंड रन केस में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, वारदात के वक्त कार में मौजूद था लवणीश

Gurugram women bikers hit and run: गुरुग्राम महिला बाइकर्स हिट एंड रन मामले में पुलिस…

Last Updated: September 15, 2026 20:44:10 IST

सीने पर योगी के नाम का टैटू, बिजनौर के ताबिश बोले- मोदी के बाद इन्हें बनते देखना चाहता हूं PM

Bijnor Tabish Nisar: बिजनौर के मुस्लिम युवक ताबिश निसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में…

Last Updated: September 15, 2026 19:56:43 IST

सूरत में ‘मन्नत का राजा’ गणेशोत्सव का 29वां वर्ष, कोणार्क सूर्य मंदिर की थीम पर सजा पंडाल

भटार-अलथाण के कम्युनिटी हॉल में गणेश स्थापना के साथ दस दिनों तक समाजसेवा के कार्य…

Last Updated: September 15, 2026 19:37:20 IST