बांग्लादेश आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है. उनकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को मौका दिया गया है. क्रिकबज ने यह कंफर्म कर दिया है.
नई दिल्ली. आखिर जिस फैसले का इंतजार इतने दिनों से था वो आज सामने आ गया. आईसीसी ने बांग्लादेश का कहा नहीं माना और उन्होंने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 में मौका देने का फैसला किया है. आईसीसी की तरफ से ऐसा कोई स्टेंटमेंट नहीं आया है. लेकिन क्रिकबज ने यह कंफर्म किया है कि अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिलेगा.
क्रिकबज के अनुसार बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट में शामिल किया गया है. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि आईसीसी ने ने बांग्लादेश को भारत में खेलने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कुछ समय दिया था. हालांकि निर्धारित समय सीमा तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. इसके बाद आयोजकों ने टीम को बदलने का फैसला किया और स्कॉटलैंड को मौका दे दिया गया.
स्कॉटलैंड को प्रारंभिक चरण के ग्रुप C में रखा गया है. टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी. कोलकाता में मैचों के बाद स्कॉटलैंड मुंबई जाएगा, जहां 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ उसका अंतिम ग्रुप मैच होगा. यह मौका स्कॉटलैंड के लिए वैश्विक मंच पर खुद को साबित करने का बेहतरीन अवसर माना जा रहा है.
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…