<
Categories: मनोरंजन

धुरंधर में ‘हवा-हवा’ गाने के लिए मेकर्स ने दिए थे 50,000 डॉलर, पाकिस्तानी सिंगर ने किया बड़ा खुलासा, वीडियो वायरल

फिल्म ‘धुरंधर’ में संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री पर बजने वाला ‘हवा हवा’ गाने ने फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं. यह आइकॉनिक ट्रैक पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर का 40 साल पुराना गाना है, जिसका इस्तेमाल फिल्म में किया गया है.

फिल्म ‘धुरंधर’ में क्लासिक रेट्रो गानों को एक अलग अंदाज में दिखाया गया है, जिसे लोगों ने भी खूब पसंद किया था. इस फिल्म में संजय दत्त की धमाकेदार एंट्री पर बजने वाला ‘हवा हवा’ गाने ने फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं. 

यह आइकॉनिक ट्रैक पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर का 40 साल पुराना गाना है, जिसका इस्तेमाल फिल्म में किया गया है. हाल ही में सिंगर हसन जहांगीर ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया.

गाने की पृष्ठभूमि

‘हवा हवा’ मूल रूप से 1986 में रिकॉर्ड और 1987 में रिलीज हुआ था. हसन जहांगीर ने इसे गाया था, जो उस समय पाकिस्तानी पॉप म्यूजिक का बड़ा नाम था. गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि बॉलीवुड में गोविंदा की फिल्म ‘जमा जमा’ सहित कई प्रोजेक्ट्स में इसका रीक्रिएशन हुआ. अब आदित्य धर की ‘धुरंधर’ (2025 रिलीज) में इसे संजय दत्त के एंट्री सीन के लिए रीमेक किया गया, जो फिल्म के 1100 करोड़ से अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में योगदान देने वाले हाइलाइट्स में से एक रहा.

हसन जहांगीर का दावा

पाकिस्तानी सिंगर हसन जहांगीर ने हाल ही में ARY डिजिटल के रमजान स्पेशल शो ‘शान-ए-सहूर’ में होस्ट निदा यासिर के साथ बातचीत में इस रहस्य का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने फिल्म में इस गाने के इस्तेमाल के लिए उन्हें 50,000 डॉलर (लगभग 46 लाख रुपये) का भुगतान किया. हसन ने बताया, “पहले कॉपीराइट सिस्टम नहीं था, लेकिन अब हर कोई परमिशन लेता है और पैसे देता है. यह 100 करोड़ की फिल्म थी, जिसने 1100 करोड़ कमाए.”

विवाद और प्रतिक्रिया

हसन का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां जेन-ज़ी दर्शकों ने गाने को री-डिस्कवर किया. कई लोगों ने पुराने गानों के सम्मानजनक इस्तेमाल की तारीफ की, तो कुछ ने रॉयल्टी के आंकड़ों पर सवाल उठाए. हालांकि, ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने अभी तक इस दावे की पुष्टि या खंडन नहीं किया है. गाना फिल्म में EDM बीट्स और कैची अरेंजमेंट के साथ पेश किया गया, जो संजय दत्त के किरदार को और धांसू बनाता है. बता दें कि धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज हो रही है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST