<

Shafali Verma: शेफाली वर्मा ने विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका, 21 साल की उम्र में बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shafali Verma World Record: भारत की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में नाबाद 79 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही वह वर्ल्ड क्रिकेट में 22 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.

Shafali Verma World Record: भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच शुक्रवार को तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया. इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है. इसके अलावा इस मुकाबले में भारत की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया. उन्होंने तीसरे टी20 में श्रीलंका के खिलाफ 42 गेंदों पर नाबाद 79 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान शेफाली ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए. इस पारी के बाद शेफाली वर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. उन्होंने लूसी बार्नेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 22 साल की उम्र से पहले टी20 इंटरनेशनल में 12 50+ स्कोर बनाए थे.

इसके अलावा शेफाली टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. उन्होंने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में 79 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही शेफाली अपनी साथी जेमिमा रोड्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने अक्टूबर, 2022 में सिलहट में श्रीलंका के खिलाफ 53 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी.

इस सीरीज में शेफाली का दमदार प्रदर्शन

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. भारत के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में अपना दबदबा दिखाया है. भारत की ओर से शेफाली वर्मा इस सीरीज में 2 अर्धशतक लगा चुकी हैं. उन्होंने पहले टी20 मुकाबले में सिर्फ 9 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे टी20 मैच में शेफाली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद शेफाली ने तीसरे टी20 में 79 रनों की नाबाद पारी खेली है.

महिला T20I में 22 साल की उम्र से पहले सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • 13 – शेफाली वर्मा (IND-W)*
  • 12 – लूसी बार्नेट (IOM-W)
  • 12 – तीर्था सतीश (UAE-W)
  • 10 – स्टेफनी टेलर (WI-W)
  • 10 – गैबी लुईस (IRE-W)

कैसा रहा मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए. भारत की ओर से रेणुका सिंह ने 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए. इसके बाद भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी. भारत की सलामी स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गई. वहीं, तीसरे नंबर पर उतरी जेमिमा भी सिर्फ 9 रन ही बन सकीं. हालांकि मंधाना के साथ पारी की शुरुआत करने उतरी स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा दूसरे छोर पर टिकी रहीं. उन्होंने 42 गेंदों पर 79 रन बनाए और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. कप्तान कौर ने इस मुकाबले में नाबाद 21 रनों की पारी खेली. भारत ने यह मुकाबला 13.2 ओवरों में 8 विकेट से जीत लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST