<

Viral Video: ‘हमारी औरतों के हाथों में…’, भारत से हार के बाद वायरल हुआ अफरीदी का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर फिर मचा बवाल!

Shahid Afridi Viral Video: भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे महिला क्रिकेट और खिलाड़ियों को लेकर एक ऐसी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है. अफरीदी से जब रिपोर्टर ने महिला खिलाड़ियों के हुनर पर सवाल पूछा था, तब अफरीदी ने आखिर ऐसा क्या कह दिया था जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया?

महिला एशिया कप में भारतीय टीम के हाथों पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की एकतरफा और शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर माहौल गरमा गया. इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का एक पुराना और विवादित बयान फिर से तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस वीडियो को शेयर करके न सिर्फ अफरीदी बल्कि पूरी पाकिस्तानी महिला टीम को आड़े हाथों ले रहे हैं.

शाहिद अफरीदी का कौन-सा बयान हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह बयान शाहिद अफरीदी के एक पुराने इंटरव्यू का है, जो उन्होंने एआरवाई (ARY) न्यूज को दिया था. इंटरव्यू के दौरान जब पत्रकार ने अफरीदी से कराची में महिला क्रिकेट ट्रायल्स और लड़कियों के क्रिकेट खेलने पर सवाल पूछा, तो उन्होंने हंसते हुए एक विवादित जवाब दिया.

अफरीदी ने कहा था, ‘हमारी औरतों के हाथों में बहुत स्वाद होता है, वे बहुत अच्छा और स्वादिष्ट खाना बनाती हैं.’

उनके इस बयान का मतलब यही निकाला गया कि महिलाओं का काम क्रिकेट खेलना नहीं, बल्कि रसोई संभालना है. अब भारत के खिलाफ हार के बाद लोग इस क्लिप को दोबारा शेयर करते हुए कह रहे हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट की सोच आज भी वहीं अटकी हुई है.

बवाल मचने के बाद अफरीदी ने दी थी सफाई

चौतरफा घिरने और सोशल मीडिया पर भारी फजीहत होने के बाद शाहिद अफरीदी को अपनी सफाई पेश करनी पड़ी थी. उन्होंने अपने बचाव में कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है और केवल आधी क्लिप दिखाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. अफरीदी ने दावा किया कि वे हमेशा महिला क्रिकेट के समर्थक रहे हैं और उन्होंने कई महिला खिलाड़ियों को स्पॉन्सरशिप दिलाने में मदद भी की है.

सोशल मीडिया पर फैंस और पूर्व खिलाड़ियों का गुस्सा

शाहिद अफरीदी का यह बयान दोबारा सामने आने के बाद ‘X’ (ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लोग उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं. क्रिकेट फैंस का कहना है कि यह सोच लैंगिक भेदभाव और पुरानी मानसिकता को दर्शाती है.

कई लोगों ने तुलना करते हुए लिखा कि एक तरफ जहां भारतीय महिला टीम दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के बड़े-बड़े खिलाड़ी आज भी महिलाओं को रसोई तक सीमित रखने की बात सोचते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा गया, हिरासत में लिया गया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:15:23 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST