<
Categories: खेल

वेस्टइंडीज की ‘Hope’ बने शाई होप…आंखों में इंफेक्शन के बावजूद चश्मा पहनकर जड़ा शतक, न्यूजीलैंड में खेली यादगार पारी

NZ vs WI First Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 531 रनों का टारगेट दिया है. वेस्टइंडीज की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए शाई होप ने शतक लगा दिया है.

NZ vs WI First Test: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शानदारी पारी खेली है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शतक लगाया. यह उनका चौथा टेस्ट शतक है. यह पारी एक ऐसे समय पर आई, जब उनकी टीम को काफी ज्यादा जरूरत थी. शाई होप ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ मिलकर 140 रन की अटूट पार्टनरशिप की. इसके बदौलत वेस्टइंडीज की टीम मुकाबले में बनी हुई है. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के सामने 531 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा है. इसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाए. वेस्टइंडीज की टीम ने अभी 212 रन बनाए हैं और 6 विकेट बचे हैं. अभी वेस्टइंडीज की टीम 319 रनों से पीछे है. वहीं, न्यूजीलैंड को यह टेस्ट मैच जीतने के लिए आखिरी दिन 6 विकेट लेने होंगे.

आंख में इंफेक्शन के बाद भी लगाया शतक

शाई होप आंखों के गंभीर संक्रमण से पीड़ित हैं. इसके चलते दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों के दौरान वे धूप का चश्मा पहनकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. शाई होप ने पहली पारी में अर्धशतक लगाया और फिर गुरुवार को दूसरी पारी में शतक लगाया. जब न्यूजीलैंड की टी अपनी दूसरी पारी खेल रही थी, तो शाई होप ज्यादा देर तक फील्डिंग नहीं कर पाए और उन्हें एंटीबायोटिक आई ड्रॉप्स की जरूरत पड़ी. इसकी वजह से दूसरी पारी में भी शाई होप को धूप का चश्मा पहनकर बल्लेबाजी करनी पड़ी. होप ने आंख के संक्रमण का अपने खेल पर कोई असर नहीं पड़ने दिया और शानदारी बल्लेबाजी की. उन्होंने 138 गेंदों पर अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा किया. चौथे दिन स्टंप्स के समय शाई होप 116 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे. होप ने 183 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 1 छक्का लगाया है. उनके साथ जस्टिन ग्रीव्स भी 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. उन्होंने 143 गेंदों का सामना किया है, जिसमें 6 चौके लगाए हैं.

72 रन पर गिरे वेस्टइंडीज के 4 विकेट

वेस्टइंडीज की टीम 531 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 72 रन पर ही 4 विकेट गिर गए. इसके बाद शाई होप वेस्टइंडीज की उम्मीद बनकर आए और ग्रीव्स के साथ पारी को संभाला. दोनों ने मिलकर 140 रनों की अटूट साझेदारी की. होप ने अपना शतक और  ग्रीव्स ने अर्धशतक पूरा किया. वेस्टइंडीज अभी न्यूजीलैंड से 319 रन पीछे है. 

न्यूजीलैंड की ओर से आए 2 शतक

न्यूजीलैंड ने गुरुवार को 4 विकेट पर 417 रन से आगे खेलना शुरू किया. पहली पारी में न्यूजीलैंड के पास 64 रन की बढ़त थी. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ने 171 और टॉम लैथम ने 145 रनों की पारी खेली. इससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 500 से रनों का लक्ष्य रख दिया. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान पर समाप्त करने की घोषणा की. इसके चलते वेस्टइंडीज को 531 रनों का टारगेट मिला. पहले टेस्ट का 4 दिन का खेल समाप्त हो चुका है. अब सिर्फ एक दिन बचा है, जिसमें वेस्टइंडीज को जीतने के लिए 319 रन और न्यूजीलैंड को 6 विकेट चाहिए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST