दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर इंडिगो की एक उड़ान (Indigo Flight) में घंटों की देरी होने की वजह से एक पिता ने अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड (Sanitary Pad) की मांग की. जिसका वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.
Indigo Flight and Hygiene Emergency
Indigo Flight and Hygiene Emergency: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक उड़ान में घंटों की देरी होने की वजह से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान एक पिता ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी के लिए एक सैनिटरी पैड चाहिए. यह घटना विमानन कंपनी की अव्यवस्था और लंबी देरी के दौरान यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी को पूरी तरह से उजागर करती है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब इंडिगो की एक फ्लाइट निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चल रही थी. इस दौरन उड़ान भरने की प्रतीक्षा में यात्री एयरपोर्ट पर ही बुरी तरह से फंस गए. तो वहीं, लंबे इंतज़ार के बाद यात्रियों, लेकिक खासकर बच्चों और महिलाओं को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ा.
यहां देखें पूरा वीडियो
उड़ान में देरी होने की वजह से फंसे यात्रियों में से एक पिता ने इंडिगो एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ से अपनी बेटी की ज़रूरत के बारे में बातचीत की. उनकी बेटी को अचानक सैनिटरी पैड की ज़रूरत पड़ गई. तो वहीं, दूसरी तरफ इतनी लंबी देरी होने के वजह बाहर जाकर आवश्यक वस्तु खरीदना भी संभव नहीं हो पा रहा था. पिता की यह गुहार सोशल मीडिया पर अब खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ज्यादा देर होने की वजह से एयरलाइनों के पास महिलाओं के लिए आवश्यक स्वच्छता उत्पादों (Sanitary Products) जैसी मूलभूत सुविधाओं का किसी प्रकार का कोई आपातकालीन प्रावधान (Emergency Provision) होता है? यात्रियों को इतने लंबे समय तक बिना किसी जानकारी के फंसे रहने देना एयरलाइन के ग्राहक सेवा मानकों पर भी कई सवाल खड़े कर देता है.
यह घटना एक बार फिर से दर्शाती है कि विमान में लंबी देरी न सिर्फ यात्रा के कार्यक्रम को पूरी तरहे से बाधित करती है, बल्कि यह यात्रियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को भी जन्म देती है, जिस पर एयरलाइन अधिकारियों को ज्यादा संवेदनशील होने की ज़रूरत है. फिलहाल, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…