Shivam Dube 1000 T2OI Runs: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने टी20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा कर दिया है. शिवम दुबे ने 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 1,000 रन पूरे किए. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 25 रनों की पारी खेली. इस दौरान 9वां रन लेते ही शिवम दुबे ने 1,000 टी20आई रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए. इसी के साथ शिवम दुबे ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, शिवम दुबे भारत की ओर से खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
सबसे तेज 1000 T20I रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज
भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे टी20 इंटरनेशनल में गेंदों के लिहाज से 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 648 गेंदों का सामना किया. इसी के साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया. हार्दिक और संजू ने 679 गेंदों का सामना करते हुए 1,000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं. वहीं, इस मामले में सबसे ऊपर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की है. इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मौजूद हैं, जिन्होंने सिर्फ 573 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था.
- 528 गेंद- अभिषेक शर्मा
- 573 गेंद- सूर्यकुमार यादव
- 648 गेंद- शिवम दुबे
- 679 गेंद- संजू सैमसन/हार्दिक पांड्या
Big hits, crucial knocks & 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ T20I runs 👏
A special landmark for Shivam Dube 💙
Updates ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#TeamIndia | #IREvIND | @IamShivamDube pic.twitter.com/YT3Po44AFT
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
शिवम दुबे ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 14 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली. इसके गेंदबाजी में एक विकेट भी चटकाए. हालांकि इसके बावजूद शिवम दुबे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. दरअसल, आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे. आयरलैंड की ओर से कप्तान लॉरकन टकर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा गैरेथ डेलानी ने भी 49 रन बनाए. इसके दम पर आयरलैंड ने भारतीय टीम को 183 रनों का टारगेट दिया.
इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया 148 रन पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 50 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 रन और तिलक वर्मा ने 19 रन बनाए. इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया. इसके चलते आयरलैंड ने 34 रनों से मैच जीत लिया.