<

‘सरपंच साहब’ का कमाल! विराट कोहली को पीछे छोड़ कर ली ‘गब्बर’ की बराबरी, जानें पहले नंबर पर कौन?

Shreyas Iyer Big Record: भारतीय टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के दूसरे वनडे में 26 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

Shreyas Iyer Big Record: भारतीय ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में 170 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. इस मुकाबले में भारतीय टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली. इस छोटी पारी के साथ ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. श्रेयस अय्यर भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. श्रेयस अय्यर ने 72 पारियों में वनडे में अपने 3 हजार रन पूरे किए.

इसी के साथ उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने वनडे में इस मुकाम को हासिल करने के लिए 75 पारियां खेली थीं. वहीं, अब श्रेयस अय्यर ने कोहली को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में टॉप-5 में अपनी जगह बना ली है. जानें नंबर-1 पर कौन सा खिलाड़ी…

भारत के लिए सबसे तेज 3 हजार रन

भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 3,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम दर्ज है. कप्तान शुभमन गिल ने सिर्फ 62 पारियों में यह कारनामा किया है. अब श्रेयस अय्यर इस मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की बराबरी कर ली है. शिखर धवन ने भी 75 पारियों में वनडे में अपने 3,000 रन पूरे किए थे. श्रेयस अय्यर ने भी अपनी 75वीं वनडे पारी में 3,000 रन पूरे कर लिए. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली, चौथे पर केएल राहुल और 5वें पर नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं.

  • 62 पारी – शुभमन गिल
  • 72 पारी – शिखर धवन
  • 72 पारी – श्रेयस अय्यर
  • 75 पारी – विराट कोहली
  • 78 पारी – केएल राहुल
  • 79 पारी – नवजोत सिंह सिद्धू

दूसरे वनडे में भी फ्लॉप श्रेयस अय्यर

भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भी फ्लॉप साबित रहे. उन्होंने दूसरे वनडे में 24 गेंदों में 26 रन बनाए. पहले वनडे में श्रेयस अय्यर का बल्ला खामोश रहा था. वहीं, मैच की बात करें, तो भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 402 रन बनाए. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 154 रनों की शानदार पारी खेली. उनके अलावा ईशान किशन ने भी ताबड़तोड़ 125 रन बनाए. इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा ने 48 रन, श्रेयस अय्यर ने 26 रन और वाशिंग्टन सुंदर ने 19 रनों का योगदान दिया.

इसके दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 403 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान की टीम 232 रन पर ऑलआउट हो गई. अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने 41 रन बनाए, जबकि सेदीकुल्लाह अटल ने 42 रनों की पारी खेली. वहीं, रहमत शाह ने 79 रनों की शानदार पारी खेली. इन सभी के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया. इसके चलते भारत ने 170 रनों से जीत दर्ज की.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST