Sonali Bendre: हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने बताया कि कैंसर से जंग जीतने के बाद वह केवल हल्के-फुल्के किरदारों की तलाश में रहती थीं. लेकिन उन्होंने हालिया रिलीज सीरीज 'राख' में क्यों किया काम? इसको लेकर किया खुलासा.
sonali bendre
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों वेब सीरीज ‘राख’ में नजर आ रही हैं. साल 2018 में एक्ट्रेस को चौथे चरण का मेटास्टैटिक कैंसर हुआ था. लेकिन उन्होंने कैंसर को मात दी और 2022 में वेब शो ‘द ब्रोकन न्यूज’ से अभिनय करियर में वापसी की. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैंसर से जंग जीतने के बाद वह सिर्फ सकारात्मक और हल्के-फुल्के किरदारों की तलाश में थीं, लेकिन ‘राख’ ने सब कुछ बदल दिया.
एक्ट्रेस सोनाली बिंद्रे ने न्यूज 18 से बातचीत की. उन्होंने बताय कि कैंसर से जंग जीतने के बाद वह कैसा रोल करना चाहती थीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं सचमुच आशावादी और हल्के-फुल्के किरदार निभाना चाहती थी जो मुझे इस पूरे दौर में खुश रख सकें और मुझे नई ऊर्जा से भर सकें. मुझे ऐसे ही काम की ज़रूरत थी, खासकर तब जब मैं एक बहुत ही कठिन दौर से गुज़री थी.’
सवाल ये उठा कि उन्होने ‘राख’ सीरीज में क्यों काम किया. अभिनेतरी ने 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला कांड से प्रेरित ‘राख’ में एक शोकाकुल मां की भूमिका निभाने के लिए हामी भर दी. उन्होंने स्वीकार किया कि ‘राख’ वह भूमिका नहीं थी, जिसकी उन्हें तलाश थी और वह इसमें अभिनय करने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने और इसकी कहानी की गंभीरता को समझने के बाद उन्होंने शो करने के लिए सहमति दे दी.
वेब सीरीज ‘राख’ 1978 में नई दिल्ली में कुलजीत सिंह (उर्फ रंगा) और जसबीर सिंह (उर्फ बिल्ला) नाम के अपराधियों द्वारा भाई-बहन गीता (16) और संजय (14) चोपड़ा के अपहरण और हत्या की घटना से प्रेरित है. प्रोसित रॉय, अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत द्वारा निर्देशित यह सीरीज इस घटना से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी बुनता है. इसमें अली फजल, आमिर बशीर, आकाश सिंह मखीजा, रमनदीप यादव, राकेश बेदी और अंशुल चौहान भी अहम भूमिकाओं में हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…