<

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ने IPL में लगाई अनोखी ‘सेंचुरी’, धोनी-रोहित के क्लब में शामिल

Shreyas Iyer IPL Records: आरसीबी के खिलाफ कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरते ही श्रेयस अय्यर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अय्यर आईपीएल इतिहास में 5वें ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने 100 मैचों में कप्तानी की है.

Shreyas Iyer IPL Records: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए 17 मई का दिन काफी खास रहा है. श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरे हैं. इस मैच में मैदान पर उतरते ही श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया. दरअसल, यह श्रेयस अय्यर का कप्तान के तौर पर 100वां मुकाबला है. आईपीएल इतिहास में अभी तक सिर्फ 4 खिलाड़ी ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं.

अय्यर से पहले एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली और गौतम गंभीर ये कारनामा कर चुके हैं. अब श्रेयस अय्यर का नाम भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गया है. आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके हैं.

अय्यर ने की 3 टीमों की कप्तानी

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और पंजाब की कप्तानी कर चुके हैं. अय्यर साल 2018 में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने थे. उन्होंने साल 2018 से 2020 तक दिल्ली के लिए 41 मैचों में कप्तानी की. इसके बाद साल 2022 से 2024 तक केकेआर के लिए 29 मैचों में कमान संभाली. फिर साल 2025 में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान बने. इसके बाद से अब अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. 17 मई को आरसीबी के खिलाफ श्रेयस अय्यर अपने 100वें मैच में कप्तान के तौर पर मैच खेलने के लिए उतरे.

IPL में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच

एमएस धोनी (MS Dhoni) के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है. धोनी ने 235 मैचों में अलग-अलग टीमों के लिए कप्तानी की है. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स शामिल हैं. धोनी ने कप्तान के तौर पर 136 मैच जीते हैं, जबकि 97 मुकाबले हारे हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा आते हैं, जिन्होंने 158 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है. इसके अलावा विराट कोहली ने 143 मैचों में आरसीबी की कमान संभाली है.

अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड

IPL में श्रेयस अय्यर की कप्तानी का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. अभी तक अय्यर 99 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. श्रेयस अय्यर ने 99 मैचों में कप्तानी करते हुए 54 मैच जीते हैं, जबकि 40 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इसमें 2 फाइनल की हार भी शामिल है. इसके अलावा 3 मैच बेनतीजा रहा है. अय्यर का कप्तान के तौर पर जीत का प्रतिशत 54.54 है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

बहाने से झोपड़ी में ले गया, फिर वहां… ग्रामीणों ने टीचर को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर पीटा, Video Viral

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा…

Last Updated: October 6, 2026 14:29:04 IST

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST

फ्लैट बेचकर टीवी शो में लगाया पैसा, रातों-रात गायब हो गया चैनल; भाई अनुपम खेर ने भी नहीं की राजू की मदद

Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…

Last Updated: October 6, 2026 12:53:22 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 6, 2026 12:52:19 IST