<

हिम्मत हो तो ऐसी! अकेली महिला ने दो लुटेरों को सिखाया सबक, दिलेरी देख लोग कर रहे सलाम

Viral Video: यूपी से एक महिला की बहादुरी का वीडियो सामने आया है, जहां अकेली महिला ने दो लुटेरों को उनकी नानी याद दिला दी. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस महिला की तारीफ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां दो बदमाशों ने एक महिला को अकेली देख उसे लूटना चाहा. लेकिन महिला की बहादुरी के आगे दो लुटेरे ढेर हो गए. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के एटा का बताया जा रहा है. देखें वीडियो. 

क्या है वायरल वीडियो ?

वायरल वीडियो में दिखता है महिला रात के समय गली से  जा रही होती है. और उसके हाथ में एक बैग है. फिर नजर आता है कि एक बाइक से दो बदमाश सवार आते हैं, और महिला का बैग छीनने की कोशिश करते हैं. लेकिन महिला बैग को नहीं छोड़ती है. इसके बाद एक बदमाश जोर जबरदस्ती करता है और महिला को नाले में ढकेल देता है. इसके बावजूद महिला हाथ से बैग नहीं छोड़ती. वह बदमाश युवक महिला को बार-बार मारता पीटता है, लेकिन महिला हार नहीं मानती. फिर लुटेरे डर के मारे के मारे भाग जाते हैं. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. 

नेटिजंस कर रहे तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस महिला के हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि महिला ने गजब की हिम्मत दिखाई. साथ ही कहा कि बैग की स्ट्रिप भी काफी मजबूत है. एक यूजर ने बदमाशों पर तंज कसते हुए कहा कि क्या गुंडा बनेगा. वहीं एक अन्य ने कहा कि इस दुनिया में माँ से बड़ा और ताकतवर कोई योद्धा नहीं है. इसके अलावा अन्य यूजर्स भी तारीफ कर रहे हैं और बदमाशों पर कार्रवाई को लेकर मांग की है. 

यह खबर भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की बेइज्जती! 9 साल के बच्चे को नहीं खेल पाए सैम अयूब, हुए क्लीन बोल्ड

यह खबर भी पढ़ें: अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Delhi Metro में ढिशुम-ढिशुम; सीट के लिए लड़ाई, महिला ने पुरुष यात्रियों को मारा थप्पड़, Video Viral

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है…

Last Updated: October 6, 2026 15:38:18 IST

बहाने से झोपड़ी में ले गया, फिर वहां… ग्रामीणों ने टीचर को बनाया बंधक, पेड़ से बांधकर पीटा, Video Viral

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा…

Last Updated: October 6, 2026 15:42:46 IST

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST