<

Shubman Gill: बिना 1 भी गेंद खेले मैच से ‘आउट’ हुए शुभमन गिल, ODI टीम सेलेक्शन से पहले बड़ा झटका!

Shubman Gill: विजय हजारे में पंजाब बनाम सिक्किम के मैच में शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं. मैच से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया.

Shubman Gill: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान होने से बड़ा सेलेक्टर्स को बड़ा झटका लगा है. शुभमन गिल विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले थे, लेकिन वह मैच से पहले ही मैदान से बाहर हो गए. दरअसल, खाना खाते समय शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्होंने मैच में हिस्सा नहीं लिया. शुभमन गिल शनिवार को पंजाब की ओर से सिक्किम के खिलाफ खेलने वाले थे, लेकिन वह मुकाबला शुरू होने से पहले ही प्लेइंग-11 से बाहर हो गए. रिपोर्ट्स की मानें, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शनिवार को ही भारतीय टीम का चयन किया जाना है.

इससे पहले ही शुभमन गिल की तबीयत बिगड़ गई, जिससे सेलेक्टर्स के लिए भी मुसीबत खड़ी हो गई है. अब यह भी सवाल है कि शुभमन गिल वनडे सीरीज के लिए फिट रहेंगे या फिर नहीं. बता दें कि 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज भी होगी. टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया जा चुका है, लेकिन वनडे सीरीज के लिए टीम का चुनाव होना बाकी है.

सिक्किम के खिलाफ खेलने वाले थे शुभमन

शुभमन गिल पंजाब की ओर से सिक्किम के खिलाफ जयपुर में होने वाले मुकाबले में खेलने वाले थे. इसको लेकर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुभमन गिल के पोस्टर के साथ मुकाबले की जानकारी भी शेयर की गई थी. हालांकि मुकाबले से पहले ही शुभमन गिल की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते वह मैच से बाहर हो गए. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गिल टीम इंडिया के सेलेक्टर्स के साथ मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. वनडे सीरीज के लिए शनिवार या रविवार को टीम इंडिया का एलान किया जा सकता है.

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल की खाना खाते समय तबीयत खराब हो गई थी. गिल फूड पॉइजनिंग से जूझते दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से वह पंजाब बनाम सिक्किम के मैच में न खेलने का फैसला लिया.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेले थे गिल

शुभमन गिल को भारत की वनडे टीम में चुना जाना है. हालांकि इसके लिए उनका फिट रहना बहुत जरूरी है. बता दें कि जब से शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट में भारत के कप्तान बने हैं, तब से वे सिर्फ 3 मैच ही खेल पाए हैं. उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 मुकाबले खेले थे. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गिल चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं.

अभिषेक शर्मा भी नहीं खेल रहे विजय हजारे

विजय हजारे टूर्नामेंट में शनिवार यानी आज पंजाब और सिक्किम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा भी खेलने वाले थे, लेकिन वह प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं. इसकी वजह भी सामने नहीं आई है. इसके अलावा भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पंजाब की ओर से विजय हजारे में खेल रहे हैं. सिक्किम के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट चटकाए. टी20 वर्ल्ड कप से पहले अर्शदीप का फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST