<

‘ऑल फॉर्मेट कप्तान बनने के लायक नहीं…’, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने शुभमन गिल को बताया लापरवाह? गंभीर को दे डाली नसीहत

Monty Panesar on Shubman Gill: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा कि शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि यह गिल के लिए बड़ा बोझ हो जाएगा. साथ ही पनेसर ने गौतम गंभीर को भी सलाह दी है.

Monty Panesar on Shubman Gill: भारत के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान है. माना जा रहा है कि गिल को टी20 में भी भारत का कप्तान बनाया जा सकता है. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने शुभमन गिल को ऐसा बयान दे दिया है, जिससे खलबली मच गई है. मोंटी पनेसर ने गिल पर अपने खेल से संतुष्ट होने और लापरवाह शॉट्स खेलने का आरोप लगाया है. पनेसर ने कहा गिल के अंदर टैलेंट है, लेकिन वो आलसी शॉट्स खेलते हैं. उन्होंने शुभमन गिल की विराट कोहली से तुलना करते हुए कहा कि कोहली की आक्रामकता तीनों फॉर्मेट में देखने को मिलती है, लेकिन गिल ऐसा नहीं कर सकते हैं.

इतना ही मोंटी पनेसर ने आगे कहा कि शुभमन गिल सभी फॉर्मेट में कप्तान बनने की क्षमता नहीं है. यह बोझ शुभमन गिल पर काफी ज्यादा है. पानेसर ने माना कि शुभमन गिल एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं, लेकिन वह तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के लिए सही नहीं हैं. पनेसर ने गिल को नेचुरल टैलेंट बताया है. मीडिया से बातचीत के दौरान पनेसर ने विराट कोहली से गिल की तुलना भी की.

विराट कोहली से गुल की तुलना

इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर मोंटी पनेसर ने ANI से बातचीत करते हुए कहा कि शुभमन गिल आत्मसंतुष्ट क्रिकेटर हैं. उनमें बहुत टैलेंट है, लेकिन वो खेल की शुरुआत में लापरवाह शॉट्स खेलते हैं. उन्होंने कहा कि विराट कोहली की तेजी और आक्रामकता सभी फॉर्मेट में साफ दिखाई देती थी, लेकिन गिल ऐसा नहीं कर सकते हैं. यह उनके लिए बड़ा बोझ है. वह सभी फॉर्मेट में कप्तान नहीं बन सकते हैं. वह गिल के लिए ज्यादा हो जाएगा. बता दें शुभमन गिल अभी टेस्ट और वनडे में भारत के कप्तान हैं, जबकि टी20 में सूर्यकुमार भारतीय टीम की कमान संभालते हैं. हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आने वाले समय में शुभमन गिल को तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाएगा.

गौतम गंभीर को भी दी सलाह

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने भारत के हेड कोट गौतम गंभीर को भी सलाह दी है. उन्होंने कहा कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में गौतम गंभीर के कोचिंग की तारीफ की. हालांकि पनेसर ने कहा कि रेड बॉल क्रिकेट में गंभीर को कोट के तौर पर बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. पनेसर ने गौतम गंभीर को रणजी ट्रॉफी में कोच बनने और उस टूर्नामेंट में कोचिंग दे चुके कोच से बात करने की सलाह दी. पनेसर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में भारत की टीम कमजोर है. यह इतनी मजबूत नहीं है. जब 3 बडे़ खिलाड़ी रिटायरमेंट लेते हैं, तो बचे हुए खिलाड़ियों को तैयार रखना मुश्किल हो जाता है. बता दें कि मोंटी पनेसर का यह बयान उस समय आया, जब भारत ने टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन किया. गौतम गंभीर के हेड कोच रहने के दौरान भारतीय टीम टेस्ट में 2 बार क्लीन स्वीप हुई. पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया, जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने 2-0 से शिकस्त दी.

कौन हैं मोंटी पनेसर?

मोंटी पनेसर इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज स्पिनर गेंदबाज हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 167 विकेट लिए. इसमें से 36 विकेट सिर्फ भारत के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों में आए. मोंटी पनेसर ने भारत में 8 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 28 विकेट चटकाए. इसके अलावा पनेसर ने 26 वनडे मैच खेले, जिसमें 24 विकेट हासिल किए. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में पनेसर ने सिर्फ 1 मैच खेला, जिसमें 2 विकेट चटकाए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST