<

Bigg Boss 7: गौहर खान ने जीता बिग बॉस-7, जानिये कितनी मिली प्राइज मनी

Gauhan Khan Bigg Boss Winner: बिग बॉस के घर में गौहर खान किसी भी टास्क में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट साबित हुईं और खिताब जीत लिया.

Gauhar Khan: बिग बॉस 7 का फिनाले 28 दिसंबर, 2013 को शानदार जश्न के साथ संपन्न हुआ. इस दौरान कई सेलिब्रिटी ने पर्फोर्म भी किया. गौहर खान ने बिग बॉस सीजन 7 का खिताब जीता और उन्हें इनाम में 50 लाख रुपये मिले. यह सीजन 15 सितंबर, 2013 से शुरू हुआ था और कलर्स टीवी पर प्रसारित हुआ था. इस सीजन को भी सलमान खान ने ही होस्ट किया था.

गौहर ने कई कंटेस्टेंट को पछाड़कर जीता था खिताब

 28 दिसंबर, 2023 की शाम को मुंबई के लोनावला में ग्रांड फिनाले हुआ. गौहर ने तनीषा मुखर्जी को हराकर ये खिताब जीता. इस दौरान फिनाले के आयोजन के दौरान गौहर की मां भी मौजूद रहीं. गौहर की मां ने इस मौके पर कहा था कि उनको अपनी बेटी की जीत की बेहद खुशी है. बिग बॉस हाउस में में गौहर खान ने कुल 104 दिन बिताए, जबकि तनीषा ने 105 दिन बिताए. गौहर ने बिग बॉस के घर में 15 सितंबर को 14 अन्य सिलेब्रिटीज के साथ एंट्री की थी.

5 लोगों की हुई थी वाइल्ड कार्ड से एंट्री

इस बिग बॉस के सीजन में 19 प्रतियोगी शामिल हुए, क्योंकि शो में 5 प्रतिभागियों को वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में प्रवेश मिला. इनमें टॉप 3 फाइनलिस्ट रहे एजाज खान भी शामिल थे. शो के दौरान गौहर अक्सर कहा करती थीं कि जो रसोई में काम करता है वह जीतता है. फिनाले में दूसरे नंबर पर तनिषा ने बाजी मारी है, जबकि तीसरे पर एजाज खान और संग्राम सिंह चौथे स्थान पर जीत हासिल की है.

एजाज खान रहे सबसे ज्यादा चर्चा में

गौरतलब है कि बिग बॉस-7 का सफर 14 सेलेब्रिटीज के साथ 15 सितंबर से कलर्स चैनल पर शुरू हुआ था. एजाज खान जहां घर के एंटरटेनर बने तो तनिषा भरोसेमंद दोस्त और संग्राम ने अपने पॉजिटिव नेचर से लोगों का दिल जीता. 23 अगस्त, 1980 को पुणे (महाराष्ट्र) में जन्मीं गौहर खान अभिनेत्री निगार खान की बहन हैं. वह 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर चौथे स्थान पर रहीं थीं. इसके बाद 2003 में फिल्म मिस इंडिया से करियर की शुरुआत की.

कई अन्य शोज में हिस्सा ले चुकी हैं गौहर

इसके बाद 2009 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म रॉकेट सिंह में काम किया. वह मशहूर शो झलक दिख ला जा और खान सिस्टर में भी हिस्सा ले चुकी हैं. बिग बॉस-7 का सफर 14 सेलेब्रिटीज के साथ 15 सितंबर से कलर्स चैनल पर शुरू हुआ था. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST