<
Categories: खेल

श्रीलंका में होगा गिल का गदर! एक-दो नहीं 5-5… अब SL के खिलाफ सीरीज में बनेगा इतिहास

Shubman Gill records in Sri Lanka | Ind vs Sl 1st Test 2026: शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पांच बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं. गॉल की स्पिन फ्रेंडली पिच के लिए उन्होंने खास तैयारी भी की है.

Shubman Gill records in Sri Lanka | IND vs SL 1st Test 2026: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की सीरीज का आगाज, 15 अगस्त शनिवार से होने जा रहा है. गॉल की स्पिन फ्रेंडली पिच पर टीम इंडिया के सामने घूमती गेंदों के साथ रिवर्स स्विंग भी एक बड़ी चुनौती होगी. वहीं 26 साल के कप्तान शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका में रेड बॉल क्रिकेट खेलेंगे. बतौर कप्तान ये उनका पहला दौरा है. WTC के लिहाज से अहम इस सीरीज में गिल पर जीत की जिम्मेदारी होगी. साथ ही निशाने पर पांच बड़े रिकॉर्ड भी होने वाले हैं. 

बतौर कप्तान किसी भारतीय का बेस्ट स्कोर

श्रीलंका में किसी भारतीय कप्तान का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 1997 में कोलंबो टेस्ट में 143 रन बनाए थे. अब शुभमन गिल के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है. अगर गिल 144 रन बना लेते हैं, तो वह सचिन से आगे निकल जाएंगे.

बतौर कप्तान सबसे तेज 1500 रन

शुभमन गिल ने 2025 में टेस्ट कप्तानी संभाली थी. अब तक वह 9 मैचों की 15 पारियों में 1076 रन बना चुके हैं. उनके नाम 6 शतक और 1 अर्धशतक है. 1500 रन से वह 424 रन दूर हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है, जिन्होंने 21 पारियों में 1500 रन बनाए थे.

WTC में 3000 रन बनाने का मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज 3000 रन नहीं बना पाया है. शुभमन गिल इस रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं. उन्होंने 40 मैचों की 73 पारियों में 2843 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं. 3000 रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 157 रन चाहिए.

1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान

शुभमन गिल के पास एक WTC चक्र में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बनने का मौका है. 2025-27 चक्र में वह 8 मैचों में 950 रन बना चुके हैं. इसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. विराट कोहली ने 2019-21 चक्र में 900 से ज्यादा रन बनाए थे.

श्रीलंका में तीन टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान

शुभमन गिल के पास श्रीलंका में बतौर कप्तान तीन टेस्ट शतक लगाने का मौका है. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने कप्तान रहते श्रीलंका में दो-दो शतक लगाए हैं. सचिन ने 1997 में, जबकि विराट ने 2015 और 2017 में शतक जड़े थे. गिल इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव, टंकी फुल कराने से पहले देखें लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 17 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर आम लोगों…

Last Updated: October 17, 2026 07:06:12 IST

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे दिन धीमी पड़ी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ , फिर भी वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ पार!

Jailer 2 Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दूसरे दिन…

Last Updated: October 17, 2026 06:25:51 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में आज बारिश होगी या निकलेगी तेज धूप? जानिए मौसम का पूरा हाल!

Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…

Last Updated: October 17, 2026 06:16:43 IST

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST