Sunidhi Chauhan: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने 2000 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है. उनका नाम इंडस्ट्री की फेमस सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है.
सुनिधि चौहान
Sunidhi Chauhan: बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने 2000 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है. उनका नाम इंडस्ट्री की फेमस सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है. 14 अगस्त 1983 को दिल्ली में जन्मीं सुनिधि चौहान की फैन फॉलोइंग केवल देश तक ही नहीं सीमित है बल्कि विदेशों तक भी है. वे अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं. उनके बहुत से गाने सुपरहिट भी रहे हैं.
सुनिधि चौहान ने दिल्ली से शुरुआती पढ़ाई पूरी की. 4 साल की उम्र में उन्होंने स्थानीय इलाकों में होने वाले कार्यक्रमों में गायकी शुरू की थी. साल 1996 में उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित सिंगिंग शो ‘मेरी आवाज सुनो’ कंपटीशन में हिस्सा लिया और इसे जीता भी. उन्हें ‘लता मंगेशनकर ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया था. वे लिटिल वंडर्स ग्रुप की लीड सिंगर भी रहीं.
सुनिधि चौहान ने 1996 में फिल्म शस्त्र से अपना बॉलीवुड सिंगिंग डेब्यू किया. इस दौरान उन्होंने उदित नारायण और आदित्य नारायण के साथ मिलकर ‘लड़की दीवानी, लड़का दीवाना’ गाया था. सुनिधि बचपन से ही सिंगर बनना चाहती थीं. स्कूली दिनों में ही सुनिधि ने गायकी शुरू कर दी. कहा जाता है कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में आने से पहले वे मंदिरों में जगरातों में माता के गीत गाया करती थीं.
अगर सुनिधि की शिक्षा की बात करें, तो उन्होंने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की. कहा जाता है वे केवल 10वीं पास हैं. सिंगिंग में करियर बनाने के कारण उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था. इसके कारण उन्होंने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी.
सुनिधि की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में रही थी. सुनिधि ने 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से शादी की थी. उनका परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था. इसके बावजूद उन्होंने शादी की. हालांकि एक साल बाद उनकी शादी टूट गई और वे घर वापस आ गईं. इसके बाद साल 2012 में म्यूजिक कंपोजर हितेश से शादी की. अब दोनों का एक बेटा भी है.
ये भी पढ़ें: जिस दिन मिला भगवान शिव का रोल, उसी दिन पिता का हुआ निधन; सोल्जर से विलन तक निभाए बेहतरीन किरदार
Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…
Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…
Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…
Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर…