Smriti Mandhana ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रच दिया. मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे कर महिला क्रिकेट में नया कीर्तिमान बनाया. जानिए कैसे उन्होंने यह खास मुकाम हासिल किया और 79 रन की पारी के साथ भारत को फाइनल में मजबूत शुरुआत दिलाई.
मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे कर महिला क्रिकेट में नया कीर्तिमान बनाया
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 11,000 रन.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. यह मुकाबला निसिन के निसोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया था.
इस फाइनल मुकाबले से पहले मंधाना को 11,000 रन का आंकड़ा छूने के लिए केवल 13 रनों की जरूरत थी. उनके नाम टेस्ट में 788, वनडे में 5,411 और टी20 इंटरनेशनल में 4,788 रन दर्ज थे.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मंधाना ने पारी की शुरुआत में ही एक शानदार चौका और छक्का लगाकर यह ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया.
11,000 रन पूरे करने के बाद भी मंधाना ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखी और आउट होने से पहले 79 रनों की शानदार पारी खेली. उनके साथ ओपनिंग करने उतरी शफाली वर्मा ने भी टीम को तेज शुरुआत दी, हालांकि वह अर्धशतक बनाने से चूक गईं.
स्मृति मंधाना का बल्ला इन दिनों शानदार फॉर्म में है. पिछले कुछ हफ्तों में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं:
मिताली राज को पीछे छोड़ा: इसी महीने महिला एशिया कप के दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज (10,868 रन) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था. उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 124 रनों की शानदार पारी खेलकर यह मुकाम हासिल किया था.
टी20 में भी बनीं नंबर-1: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए मंधाना ने न्यूजीलैंड की पूर्व बल्लेबाज सूजी बेट्स को पीछे छोड़कर महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
भारत इस एशियन गेम्स में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरा था. टीम ने क्वार्टर फाइनल में जापान और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था. वहीं, श्रीलंका ने मलेशिया और पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था. इससे पहले महिला एशिया कप के फाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था.
Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…
Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…
Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…
IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…
Railway Passenger Amenities: दुर्गा पूजा के मौके पर पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस…
Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत ट्रेन तो काफी पहले शुरु हो चुकी हैं और अब…