ICC Rankings: स्मृति मंधाना एक बार महिला क्रिकेट में विश्व की नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने दूसरे नंबर से छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया. वहीं, इस लिस्ट में टॉप-5 में 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा है.
स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनीं.
ICC ODI Rankings: भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गई हैं. स्मृति ने साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) को पीछे छोड़ शीर्ष स्थान हासिल किया है. मंगलवार (3 मार्च) को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला वनडे रैंकिंग जारी की. हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया की तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसमें स्मृति मंधाना ने 58 और 31 रनों की अहम पारियां खेलीं. इस प्रदर्शन के चलते मंधाना के खाते में 790 रेटिंग प्वाइंट्स हो गए हैं. मंधाना ने एक पायदान की छलांग लगाकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया है. वहीं, दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट हैं, जिनके खाते में 782 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली और बेथ मूनी को भी वनडे रैंकिंग में 2-2 स्थान की छलांग लगाई है.
ऑस्ट्रेलिया की स्टार सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक लगाया था. एलिसा हीली ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 158 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस पारी के साथ ही उनकी वनडे रैंकिंग में काफी अच्छा सुधार हुआ है. एलिसा हीली वनडे रैंकिंग में 2 पायदान की छलांग लगाकर चौथे नंबर (744 रेटिंग प्वाइंट) पर आ गई हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी तीसरे नंबर पर हैं, जिनके खाते में 749 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. इसके अलावा वनडे रैंकिंग में 5वें नंबर पर भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकटर एशले गार्डनर का नाम है, जिनके खाते में 724 रेटिंग प्वाइंट्स हैं.
ऑस्ट्रेलिया की स्पिनर गेंदबाज एलेना किंग ने वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है. एलेना किंग ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 16.71 के एवरेज से 7 विकेट चटकाए थे. ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के तीसरे वनडे मैच में एलेना ने सिर्फ 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे. इस शानदार प्रदर्शन के बाद एलेना किंग को उसका इनाम मिला है. एलेना किंग ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग (775 रेटिंग प्वाइंट) हासिल किए.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने ICC की वनडे बल्लेबाज रैकिंग में 9वें नंबर (652 रेटिंग प्वाइंट) पर अपनी जगह बनाकर टॉप-10 में एंट्री कर ली है. उन्होंने 4 पायदान की छलांग लगाई है. हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 53, 54 और 25 रनों की शानदार पारियां खेली थीं. वहीं, वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की एकमात्र गेंदबाज दीप्ति शर्मा टॉप-10 में शामिल हैं.
Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह ने करण वाही से अपने पुराने…
Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…