<

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, अब वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजर

Smriti Mandhana Big Record: स्मृति मंधाना ने भारतीय क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल (मेंस और विमेंस) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं.

Smriti Mandhana Big Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए महिला और पुरुष टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने इस मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, भारतीय महिला और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (16 अप्रैल) को डरबन में खेला गया. इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में स्मृति मंधाना ने 14 गेंदों पर सिर्फ 13 रन बनाए. वह भले ही इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाई, लेकिन फिर भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस छोटी पारी के साथ ही मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20आई रन

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने टी20 इंटरनेशनल में 155 पारियों में 4,244 रन बना लिए हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम 4,231 रन दर्ज हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं, जिनके नाम 4,188 रन दर्ज हैं. फिर चौथे नंबर पर भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जबकि पांचवें नंबर पर सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं.

  • 4244 – स्मृति मंधाना (155 पारियां)
  • 4231 – रोहित शर्मा (151 पारियां)
  • 4188 – विराट कोहली (117 पारियां)
  • 3869 – हरमनप्रीत कौर (170 पारियां)
  • 3272 – सूर्यकुमार यादव (107 पारियां)
  • 2587 – जेमिमा रोड्रिग्स (106 पारियां)
  • 2553 – शेफाली वर्मा (98 पारियां)
  • 2364 – मिताली राज (84 पारियां)
  • 2288 – हार्दिक पंड्या (109 पारियां)
  • 2265 – केएल राहुल (68 पारियां)

कैसा रहा मैच?

मैच की बात करें, तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारत की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत करने उतरीं. भारत ने पहले ओवर के लिए 5 ओवर में 46 रन जोड़े. शेफाली वर्मा ने 20 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 34 रन बनाए. इसके बाद स्मृति मंधाना भी सिर्फ 13 रन के स्कोर पर आउट हो गईं. उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 36 रन बनाए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 रनों की नाबाद पारी खेली.

इसके दम पर भारतीय टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन पर पहुंच गया. इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.1 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 51 रनों की पारी खेली. उनके अलावा एनेरी डेर्कसेन ने नाबाद 44 रन बनाए, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Guwahati Viral Video: नाइट क्लब में महिला को निर्वस्त्र कर किया दुष्कर्म, लात से उस पर किया हमला, बाउंसरों की जांच जारी

गुवाहाटी के एक नाइट क्लब से सामने आए परेशान करने वाले वीडियो में एक महिला…

Last Updated: October 2, 2026 19:58:51 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 2, 2026 19:52:23 IST

Venus Retrograde 2026: शुक्र की उल्टी चाल शुरू, मेष-मिथुन-कर्क के लिए बन रहे लाभ के योग, जानें किसे क्या फायदा

Venus Retrograde 2026: 3 अक्टूबर 2026 से शुक्र वक्री चाल शुरू करेंगे और 14 नवंबर…

Last Updated: October 2, 2026 19:48:58 IST

Hamirpur crime: हमीरपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा, समधन ने समधी को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Hamirpur crime: हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला उस वक्त चर्चा…

Last Updated: October 2, 2026 18:39:43 IST

Farrukhabad News: 24 वर्षीय मुस्लिम युवक ने 14 वर्षीय हिंदू लड़की से गुपचुप तरीके से की शादी, फिर खा लिया जहर, जानें पूरा मामला

फर्रुखाबाद में एक 24 वर्षीय मुस्लिम युवक और एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की ने कथित…

Last Updated: October 2, 2026 18:36:51 IST

UP Crime News: एक ही कमरे में थे देवर-भाभी, ऐसा क्या हुआ कि सुबह उठी लाशें, हैरान कर देगा मामला

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 2, 2026 17:35:13 IST