<
Categories: देश

J&K Earthquake Today: अफगानिस्तान से आई मुसीबत! घरों से निकलकर भागे कश्मीर घाटी में लोग

Jammu Kashmir Earthquake Today: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भूकंप ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी. शनिवार सुबह आए भूकंप की वजह से लोग काफी देर तक घरों में वापस जाने की हिम्मत नहीं उठा सके.

 Jammu kashmir Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर के लोग शनिवार (18 अप्रैल, 2026) की सुबह उस समय सकते में आ गए जब धरती में कंपन शुरू हो गया. लोग दहशत के चलते घरों से बाहर निकल गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था. शनिवार सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर 5.3 तीव्रता की गति से आए इस भूकंप के चलते कश्मीर घाटी में तेज झटके महसूस किए गए. आपदा प्रबंधन के अधिकारियों की मानें तो यह भूकंप कश्मीर घाटी में सुबह 8.24 बजे आया. अधिकारियों के मुताबिक इससे अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. 

धरती के 190 किलोमीटर के अंदर हुई हलचल

शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को कश्मीर घाटी में रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका  आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह 8.24 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में था. भूकंप धतरी की पपड़ी के 190 किलोमीटर अंदर आया. कश्मीर में कई विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं. वर्ष 1555 और वर्ष 1885 के विनाशकारी भूकंप प्रमुख हैं, जिन्होंने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी. इन भूकंप में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी.  वर्ष 1555 में आए कश्मीर भूकंप ने कई शहरों को तबाह कर दिया था. इसी तीव्रता 7.6 थी. 

  • 24 सितंबर 2019 (मीरपुर, पाक-अधिकृत कश्मीर): 5.6 तीव्रता.
  • 1555 (कश्मीर घाटी): Mw 7.6 तीव्रता.
  • 1885 (बारामूला/सोपोर): 6.2 तीव्रता.
  • 1779 (कश्मीर): Mw 7.5 तीव्रता.
  • 1669 (कश्मीर): Mw 7 तीव्रता.
  • 1828 (श्रीनगर): 2 फरवरी 2026 (उत्तर कश्मीर/बारामूला): 4.6 तीव्रता.
  • 12 अप्रैल 2026 (डोडा, जम्मू): 4.6 तीव्रता.
  • 13 जून 2023 (जम्मू-कश्मीर): 5.2 तीव्रता .

क्यों ज्यादा खतरा है कश्मीर में

जानकारों का कहना है कि टेक्टोनिक प्लेटों का टकराव में इजाफा हुआ है. पिछले कई सालों से हिमालय क्षेत्र में इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकरा रही हैं.  इस टकराने के चलते धरती के भीतर भारी तनाव (stress) पैदा हो रहा है. यह भूकंप के रूप में बाहर निकलता है.  कश्मीर घाटी में भूकंप का खतरा बहुत अधिक है. इसकी वजह यह है कि यह क्षेत्र अत्यधिक सक्रिय भूकंपीय जोन V (Zone V) में स्थित है. यहां पर अधिक तीव्रता का भूकंप आने की संभावना हमेशा रहती है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Hamirpur crime: हमीरपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा, समधन ने समधी को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Hamirpur crime: हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला उस वक्त चर्चा…

Last Updated: October 2, 2026 18:39:43 IST

Farrukhabad News: 24 वर्षीय मुस्लिम युवक ने 14 वर्षीय हिंदू लड़की से गुपचुप तरीके से की शादी, फिर खा लिया जहर, जानें पूरा मामला

फर्रुखाबाद में एक 24 वर्षीय मुस्लिम युवक और एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की ने कथित…

Last Updated: October 2, 2026 18:36:51 IST

UP Crime News: एक ही कमरे में थे देवर-भाभी, ऐसा क्या हुआ कि सुबह उठी लाशें, हैरान कर देगा मामला

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 2, 2026 17:35:13 IST

Yuzvendra Chahal Love Life: धनश्री से महवश तक, युजवेंद्र चहल का नाम इन हसीनाओं से जुड़ा, जानें पूरी लिस्ट

Yuzvendra Chahal Love Life:  युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी में कई मौकों पर अलग-अलग महिलाओं…

Last Updated: October 2, 2026 17:20:30 IST

Andhra Pradesh News: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने बनाया पति के मर्डर का प्लान, बाइक में लगाई आग, CCTV फुटेज में  BJP नेता के खिलाफ साजिश का हुआ खुलासा

आंध्र प्रदेश में बीजेपी नेता की मोटर साइकिल जलाने के एक मामले में सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: October 2, 2026 17:18:19 IST

Bihar News: पटना में महिला पुलिसकर्मी ने एक व्यक्ति को मारा थप्पड़, बदले में उसने भी मार दिया थप्पड़, Video Viral

पटना से वायरल हुए एक वीडियो में रात की गश्त के दौरान एक महिला पुलिस…

Last Updated: October 2, 2026 16:58:01 IST