<
Categories: मनोरंजन

‘अभी एक साल तक…’, नहीं बन रही ‘हेरा फेरी 3’? रिलीज को लेकर अक्षय कुमार ने कर दिया बड़ा खुलासा

Hera Pheri 3: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हेरा फेरी 3' की रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. खुद एक्टर ने किया खुलासा.

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फैंस ‘हेरा फेरी 3’ का लंबे समय का इंतजार कर रहे हैं. इसकी रिलीज को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर क्या कहा.

रिलीज को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू दिया. यहां उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बड़ी जानकारी दी. अभिनेता ने कहा,   ‘फिल्म ‘हेरा फेरी 3′ अभी फिलहाल तो नहीं बन रही है.’ यह सुन होस्ट ने कहा वह सदमे में आ गए. तो अक्षय कुमार ने जवाब में कहा, ‘मुझे खुद झटका लगा था. कोई बात नहीं, ”वेलकम बना ली. थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए. अभी एक साल तो नहीं है. उसके बहुत सारे मुद्दे हैं, ऐसा नहीं है कि हम तीनो साथ नहीं हैं.’ आखिरी में अभिनेता ने बोला, ‘अपने आप आएगा, जब वक्त आएगा तब फिल्म बन जाएगी. बस यही है कि बुढ़ापा ना हो जाए तब तक.’

‘हेरा फेरी 3’ के बारे में

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बहुत विवाद हुआ था. बताया गया कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है. लेकिन फिर कहा गया कि सबकुछ ठीक हो गया है.  फिल्म ‘हेरा फेरी’ पहली बार 2000 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म में बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश), राजू (अक्षय) और श्याम (सुनील) की मशहूर तिकड़ी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था. इसके बाद साल 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज हुई थी. 

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार इस वक्त हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी जैसे आदि कलाकार नजर आ रहे हैं.फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST