<

RCBW vs DCW: स्मृति मंधाना शतक से चूकीं, बेंगलुरु की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत, शेफाली का अर्धशतक बेकार

विमेंस प्रीमियर लीग का 11वां मुकाबला 17 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज.

RCB vs DC:  विमेंस प्रीमियर लीग का 11वां मुकाबला आज 17 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर के खेल में कुल 166 रन बनाए और आरसीबी को 167 रन का लक्ष्य दिया. जिसे चेज करते हुए आरसीबी ने 18.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए स्मृति मंधाना ने शानदार 96 रन की पारी खेली. इस जीत के साथ आरसीबी टॉप पर बरकरार है और उन्होंने 4 में से सभी 4 मैच जीते हैं.

मैच की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद खराब रही. ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर के बैटर आरसीबी की गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने टिक नहीं पाई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए. हालात इतने बिगड़ गए कि एक समय दिल्ली का स्कोर 74 रन पर 6 विकेट हो गया और टीम बड़े स्कोर से काफी दूर नजर आ रही थी.

दिल्ली की खराब बल्लेबाजी

ऐसे मुश्किल समय में शैफाली वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और आक्रामक लेकिन समझदारी भरी बल्लेबाज़ी की. उन्होंने 41 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल थे. 
शैफाली को निकी प्रसाद का अच्छा साथ मिला और दोनों के बीच 59 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिससे दिल्ली की पारी को स्थिरता मिली. इसके बाद शैफाली ने स्नेह राणा के साथ मिलकर 34 रन जोड़े और टीम को 150 के पार पहुंचाने में मदद की.

आरसीबी की खतरनाक गेंदबाजी

शैफाली के आउट होने के बाद लूसी हैमिल्टन ने तेजी से रन बटोरे. उन्होंने 19 गेंदों में 36 रन बनाकर अंतिम ओवरों में टीम के स्कोर को मजबूत किया. इस तरह उन्होंने कुल 166 रन बनाए और आरसीबी को 167 रन का टार्गेट दिया.  आरसीबी के लिए लॉरेन बेल और सयाली सतघरे ने 3-3 विकेट लिए. नादिन डी क्लर्क ने 1 और प्रेमा रावत ने 2 विकेट लिए.

स्मृति मंधाना शतक से चूकी

आरसीबी ने इस स्कोर को इतनी आसानी से चेज कर लेगी ऐसा लग भी नहीं रहा था. लेकिन स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने यह कर दिखाया. उन्होंने पहला विकेट ग्रेस हैरिस का गंवाया लेकिन अपने उपर दबाव नहीं आने दिया. लगातार बैटिंग करते हुए दोनों ने 142 रन की साझेदारी और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया. मंधाना 96 रन बनाकर आउट हुई. अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और 3 चौके मारे. अंत तक बैटिंग करते हुए लॉरेन (54) ने अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिला दी.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST