विश्व-विख्यात बरसाना की लट्ठमार होली को लेकर रूट्स और डेट फाइनल हो गई है. साथ ही जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं.
Lathmar Holi 2026 in Barsana
Barsana Holi 2026: बरसाने की लट्ठमार और लड्डू होली अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी फेमस है. लोग दूर-दूर से लड्डू होली और लट्ठमार होली में भाग लेने आते हैं. इस बार राधा-कृष्ण के प्रेम के रंग में डूबी बरसाना नगरी में लड्डू होली 24 फरवरी और बरसाना होली 25 फरवरी को खेली जाएगी. इसके बाद 26 फरवरी को नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाएगी. होली के लिए जोरों से तैयारियां चल रही हैं. व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एडीएम प्रशासन डॉ. अमरेश कुमार और एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बरसाना पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और राधारानी मंदिर मार्ग का बी निरीक्षण किया.
एडीएम ने अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपेई निर्देश दिए कि होली से पहले मंदिर मार्ग पर बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं. उन्होंने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं को पहले से बेहतर व्यवस्थाएं मिलनी चाहिए. एसपी देहात ने इस बारे में जानकारी दी कि 24 फरवरी को राधारानी मार्ग सिंगल रहेगा. नए बस स्टैंड से हमारो प्यारो बरसाना देट होते हुए श्रद्धालु बाग मोहल्ला और सुदामा चौक होते हुए मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. दर्शन करने के बाद श्रद्धालु जयपुर मंदिर मार्ग से जाटव मोहल्ला होते हुए यादव तिराहे की तरफ से निकल सकेंगे.
भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को गोवर्धन ड्रेन से नाले की पटरी की तरफ होते हुए कटारा पार्क से नया बस स्टैंड की तरफ ले जाया जाएगा. यहां से उन्हें टुकड़ियों में आगे भेजा जाएगा. नए बस स्टैंड के पास ही श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल उतरवाए जाएंगे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना बरसाना, राधारानी मंदिर, हमारो प्यारो बरसाना गेट और PWD गेस्ट हाउस में अलग-अलग जगहों पर 4 कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे.
लट्ठमार होली को ध्यान में रखते हुए 23 फरवरी की शाम से बरसाना में वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. सुदामा मार्ग स्थित लाडो द्वार पर स्थायी दरवाजा लगेगा. केवल नंदगांव-बरसाना गोस्वामी समाज के लोगों के लिए ये दरवाजा खुलेगा. श्रद्धालुओं के लिए इस दरवाजे से एंट्री बंद रहेगी. साथ ही लट्ठमार होली के दौरान गहवर वन की परिक्रमा भी बंद रहेगी. वहीं ब्रह्मांचल पर्वत की बड़ी परिक्रमा जारी रहेगी.
परिक्रमा करने आए श्रद्धालुओं को सुदामा चौक की नई सीढ़ी से प्रवेश मिलेगा. होली की व्यवस्थाओं और सुरक्षा को देखते हुए रास्ते को एकल किया गया है. इसके चलते बरसाना की गलियों में बैरिकेड्स लगाए जाएंगे. स्थानीय लोगों को नया बस स्टैंड मार्ग से आधार कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री मिलेगी.
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…