<
Categories: मनोरंजन

कंगना रनौत को मंदिर जाने से रोका! एआर रहमान के विवादित बयान पर दी प्रतिक्रिया, डिजाइनर पर साधा निशाना

हाल ही में कंगना रनौत ने एआर रहमान के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने प्रतिक्रिया में रहमान का जिक्र करते हुए एक फैशन डिजाइनर को भी इसमें घसीटा. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Kangana Ranaut criticized AR Rehman and Masaba Gupta: कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्टोरी शेयर कीं. इनमें से एक स्टोरी में एक्ट्रेस ने एआई रहमान के हालिया विवादित बयान की निंदा करते हुए प्रतिक्रिया शेयर की. उन्होंने लिखा कि रहमान जी फिल्म इंडस्ट्री में एक भगवा पार्टी को सपोर्ट करने के कारण मुझे बहुत ज्यादा पक्षपात का सामना करना पड़ता है. फिर भी मुझे कहना होगा कि मैंने आपके जैसा पक्षपात करने और नफरत करने वाला इंसान नहीं देखा. 

एआर रहमान ने कंगना से मिलने के लिए किया था मना

उन्होंने लिखा कि मैंने चाहा था कि मैं आपको अपनी फिल्म इमरजेंसी की कहानी सुनाऊं लेकिन आपने मुझसे मिलने से भी इंकार कर दिया था. उन्होंने आगे लिखा कि तब कंगना से कहा गया था कि आप किसी प्रोपेगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे. विडंबना यह है कि ‘इमरजेंसी’ को सभी ने एक मास्टरपीस कहा लेकिन आप अपनी नफरत की आग में अंधे हो चुके थे और इसलिए आपने ऐसा किया. मुझे आपके लिए बहुत दुख होता है. 

फ्री फंड में कपड़े लॉन्च कराना चाहते थे डिजाइनर

कंगना ने ये स्टोरी शेयर करने के बाद एक और स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि रहमान जी सबकी अपनी-अपनी लड़ाइयां होती हैं. कई ऐसे डिजाइनर्स हैं, जिन्होंने मुझसे अपनी ज्वैलरी और कपड़े फ्री फंड के कैंपेन के जरिए लॉन्च कराने चाहे थे और वे लोग कहते हैं कि वे मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं. जब मैंने ऐसा नहीं किया, तो उन्होंने मुझसे बात तक करना बंद कर दिया था.

मसाबा ने उतरवा ली थी साड़ी

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा कि मुझे आज भी याद है जब मैंने आयोध्या की राम जन्मभूमि जाने के लिए फेमस डिजाइनर मसाबा गुप्ता की साड़ी पहनी थी, तो उन्होंने अपने स्टाइलिस्ट से कहा था कि मैं उनकी डिजाइन की हुई साड़ी को पहनकर राम मंदिर नहीं जा सकती. उस समय मेरे पास कपड़े बदलने की कोई व्यवस्था नहीं थी और मैंने गाड़ी में जाकर अपनी साड़ी बदली थी. 

कार मैं रोती रहीं कंगना

उस समय मैंने अपने आप को बेहद अपमानित और नीचा महसूस किया था. इसके कारण मैं कार में चुपचाप रोती रही. बाद में मसाबा ने बाकी के डिजाइनर्स की तरह अपना नाम और ब्रांड को मेंशन करने तक से इनकार कर दिया था. आज रहमान जी मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं लेकिन उनके गुस्से, नफरत और पक्षपात का क्या?

मसाबा की शादी में किया डांस

इसके बाद उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कंगना ने अपनी बहन की शादी में कोई परफॉर्मेंस नहीं दी थी लेकिन साल 2016 में मैंने मसाबा की शादी में डांस किया. आखिर में उन्होंने मसाबा के साथ एक पोस्ट शेयर की और लिखा कि वामपंथी अपनी नफरत में अंधे हो चुके हैं. आने वाली को उनसे बचना चाहिए. 

कौन हैं मसाबा गुप्ता?

बता दें कि मसाबा गुप्ता एक फैशन डिजाइनर हैं और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं. उन्होंने साल 2016 में प्रोडयूसर मधु मंतेना से शादी की. 2019 में मसाबा ने मधु मंतेना से तलाक ले लिया और 2023 में सत्यदीप मिश्रा से दोबारा शादी कर ली.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST