<
Categories: खेल

आखिर क्यों बीएफआई को नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप करनी पड़ी रीशेड्यूल, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) ने उत्तर भारत में लागू प्रदूषण नियंत्रण उपायों (Pollution Control Measures) की वजह से 9वीं एलीट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Elite National Boxing Championship) की तारीखों में बदलाव किया, ताकि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जा सके.

Changes in national boxing championship schedule:  उत्तर भारत में लागू प्रदूषण नियंत्रण उपायों की वजह से हाल ही में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) ने 9वीं एलीट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तारीखों में पूरी तरह से बदलाव किया है. दरअसल, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) को अपनी प्रतिष्ठित 9वीं एलीट पुरुष और महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप को रीशेड्यूल करना पड़ा है. 

प्रदूषण नियंत्रण नियम की वजह से तारीखों में बदलाव

इस मामले में बीएफआई ने प्रेस विज्ञप्ति (Press Release) जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि इस फैसले को केंद्र सरकार द्वारा अनिवार्य किए गए प्रदूषण नियंत्रण उपायों के मद्देनजर ही लिया गया है. इसके साथ ही 31 दिसंबर तक यह फैसला पूरी तरह से लागू रहेगा. तो वहीं, वायु प्रदूषण के उच्च स्तर को मद्देनज़र देखे हुए, खिलाड़ियों और उनके साथ बाकि के कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना सबसे ज्यादा ज़रूरी है, जिसकी वजह से ओपन-एयर या इनडोर स्पोर्ट्स इवेंट के आयोजन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

कब-कब और कैसे होगा चैंपियनशिप का आयोजन?

जहां, चैंपियनशिप पहले 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच आयोजित होने वाली थी, तो अब वहीं यह चैंपियनशिप 4 जनवरी से 10 जनवरी 2026 के बीच ही आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही इवेंट का वेन्यू (गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश) में ही रहेगा.

चैंपियनशिप का महत्व, नए टैलेंट को कैसे मिलेगा बढ़ावा?

यह नेशनल चैंपियनशिप भारतीय मुक्केबाजी के लिए एक बेहद ही महत्वपूर्ण चरण में से एक है. इस टूर्नामेंट के ज़रिए आने वाले नए टैलंट को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें नेशनल कैंप में कदम रखने का सुनहारा मौका मिलेगा. जिसपर बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि लंबी अवधि की सफलता  रीढ़ होती हैं, और नेशनल चैंपियनशिप वह जगह है जहां पर प्रणाली वास्तव में शुरुआत होती है. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि इस मंच पर हर मुक्केबाज को एक सुनहरा मौका देता है और इसके साथ ही राष्ट्रीय कैंप में कदम रखना का एक उचित मार्ग पूरी तरह से प्रदान करता है. 

चैंपियनशिप की तारीखें बदलने से क्या मुक्केबाजों को मिलेगा समय?

चैंपियनशिप की तारीखें बदलने से मुक्केबाजों को अपनी ट्रेनिंग को आखिरी रूप देने के लिए ज्यादा समय मिल जाएगा और उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह तक प्रदूषण नियंत्रण के नियम हट जाने से यह इवेंट बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक खत्म हो जाना चाहिए. 

Darshna Deep

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST