<
Categories: मनोरंजन

अल्लाह VS जीसस: अमेरिका और ईरान की जंग में जो जीतेगा, मैं उसी का बनूंगा! – राम गोपाल वर्मा के खौफनाक बयान से मचा बवाल!

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने अमेरिका-ईरान युद्ध को 'जीसस बनाम अल्लाह' की जंग बताया है. उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि जो भी जीतेगा, वह उसी धर्म को अपना लेंगे. साथ ही, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की ताकत का समर्थन किया और युद्ध की तुलना फिल्मी क्लैश से की.

मशहूर फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (RGV) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए जाने जाते है.  हाल ही में उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों पर एक ऐसा ट्वीट किया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.  उन्होंने इस पूरे संघर्ष को एक धार्मिक युद्ध का रूप दे दिया है.

जो जीतेगा, मैं धर्म बदल लूंगा

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर देर रात एक पोस्ट किया.  उन्होंने लिखा, अमेरिका और ईरान के बीच की यह लड़ाई असल में जीसस और अल्लाह के बीच की लड़ाई है.  इसके आगे उन्होंने एक और चौंकाने वाली बात कही, इस लड़ाई में जो भी जीतेगा, मैं उस धर्म में अपना धर्म परिवर्तन (Convert) कर लूंगा.  उनके इस बयान ने धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.

डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन

सिर्फ इतना ही नहीं, RGV ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी समर्थन किया.  उन्होंने अपनी फिल्म ‘सरकार’ का एक मशहूर डायलॉग कोट करते हुए लिखा, जिसके पास पावर (शक्ति) होती है, उसका गलत भी सही हो जाता है.  उन्होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप सही है क्योंकि उनके पास ताकत है.  उन्होंने ट्रंप की तुलना अपनी फिल्म के पावरफुल किरदारों से की.

युद्ध की तुलना फिल्म के क्लैश से की

इससे पहले भी राम गोपाल वर्मा ने एक पोस्ट में युद्ध की तुलना बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के क्लैश से की थी.  उन्होंने कहा था कि वह इस युद्ध का वैसे ही इंतज़ार कर रहे थे जैसे लोग दो बड़ी फिल्मों के टकराने का करते है.  हालांकि, युद्ध में होने वाली मौतों की तुलना पैसों के नुकसान से करने पर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी.
Mansi Sharma

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST