<
Categories: खेल

भारत में मेस्सी का ‘GOAT टूर 2025’, 14 साल बाद भारत वापसी, क्यों 10 लाख रुपये की तस्वीर पर विवाद हुआ पैदा?

दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों (Goat Football Player in the world) में से एक जाने-माने लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) अपने बहुप्रतीक्षित 'GOAT टूर' (GOAT Tour) के तहत भारत आने वाले हैं. लगभग 14 सालों के बाद उनकी भारत वापसी (India Visit) है, जिसने भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है.

Lionell Messi GOAT Tour 2025: दुनिया के सबसे बहेतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेस्सी अपने भारत यात्रा पर हैं, उनकी 14 सालों के बाद भारत में वापसी हो रही है. 13 से 15 दिसंबर 2025 के बीच अपने बहुप्रतीक्षित ‘GOAT टूर’ के तहत भारत आए हैं. जिसको लेकर भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के साथ-साथ बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है. तो वहीं, दूसरी तरफ उनके भारत दौरे को लेकर 10 लाख रुपये में मेस्सी के साथ फोटो खिंचवाने की खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है, और इस खबर ने सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ पूरी तरह से खिंच लिया है. फिलहाल, इस खबर के फैलते ही सोशल मीडिया पर चारों तरफ मीम्स की बाढ़ देखने को मिल रही है. आखिर कितनी है इस खबर में सच्चाई जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए. 

14 सालों बाद भारत दौरे पर दिग्गज मेस्सी

लियोनेल मेस्सी अपने भारत दौरे के दौरान अपने साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल के साथ कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों का दौरा करेंगे. इस दौरन वह मुख्यमंत्रियों और बॉलीवुड हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे. तो वहीं, दूसरी तरफ  मेस्सी ने भारतीय प्रशंसकों को शानदार बताते हुए भारत वापसी पर बेहद ही खुशी जताई है. हालाँकि, 10 लाख रुपये फोटो के चर्चे के दौरान वह भारत का दौरा करेंगे, जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

क्या है 10 लाख रुपये की तस्वीर पर विवाद?

मेस्सी के इस दौरे की शुरुआत एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर से हुई जिसने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि मेस्सी के साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए लगभग 10 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है. इस खबर को सुनने के बाद कई लोग बेहद ही हैरान रह गए. इस खबर ने तुरंत ही इंटरनेट पर मीम्स (Memes) की बाढ़ ला दी. लेकिन, कुछ लोगों ने इसे झूठ बताया तो किसी ने मज़ाक में पूछा कि वे मेस्सी के साथ एक सेल्फी के लिए अपना क्या-क्या बेच सकते हैं, जबकि कई लोगों ने इतने बड़े शुल्क पर आश्चर्य जताया. हालाँकि, सोशल मीडिया पर की जा रही यह चर्चा ने शुरुआती दिनों में हर किसी का ध्यान खिंचा.

कब-कब है दौरा और मेस्सी के साथियों के नाम

मेस्सी अपने दो करीबी और दिग्गज साथी खिलाड़ियों, लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल, के साथ भारत आए हैं.  उनका दौरा कई प्रमुख भारतीय शहरों तक फैला हुआ है, जिनमें देश की राजधानी दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों को शामिल किया गया है. इस दौरे के दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मिलेंगे, जिनमें राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रमुख कॉरपोरेट नेता और बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल होंगे. 

भारत दौरे को लेकर क्या कुछ बोले मेस्सी?

अपने इस भारत दौरे को लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत आना उनके लिए किसी सम्मान से बड़ी बात नहीं है, साथ ही उन्होंने अपने भारत दौरे पर सबसे ज्यादा खुशी जताई है. इसके अलावा उन्होंने भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सभी खिलाड़ी बहुत ज्यादा ही शानदार हैं और उन सभी की ऊर्जा अद्भुत है. 

देखा जाए तो कुल मिलाकर, लियोनेल मेस्सी की यह यात्रा भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से या फिर किसी बड़े त्योहार से बिल्कुल भी कम नहीं है. हालाँकि, 10 लाख रुपये की तस्वीर वाली खबर ने इस दौरे को एक केवल चर्चा का विषय बना दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ लेकिन उनकी उपस्थिति ने पूरे देश में फुटबॉल के प्रति एक नई लहर और जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. फिलहाल, सभी की निगाहें उनके भारत की यात्रा पर टिकी हुई है. 

Darshna Deep

Recent Posts

Jamia Protest: छात्र संघ चुनाव की मांग पर जामिया में बवाल, छात्राओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; कैंपस में तनाव

Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…

Last Updated: October 26, 2026 15:41:07 IST

प्रेमिका के परिवार को नागवार गुजरा रिश्ता, युवक समेत पिता और चाचा के साथ हैवानियत

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…

Last Updated: October 26, 2026 15:19:36 IST

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST