<
Categories: देश

Vande Mataram: संसद में सुधांशु त्रिवेदी ने पढ़ीं मुस्लिम कवि की लाइनें, वंदे मातरम से इनकार करने वालों को जवाब

राज्यसभा में चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सदन में मुस्लिम कवि वाहिद अली वाहिद की कविता पढ़ी. साथ ही वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर तीखे कटाक्ष किए.

Vande Mataram: राज्यसभा की कार्रवाई के दौरान चुनाव सुधारों पर चर्चा की जा रही थी. इसी बीच बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर जोरदार कटाक्ष करते हुए कहा कि जबसे वोटर कार्ड आया और जब से सीसीटीवी कैमरे आए, तब से देश में कांग्रेस की सरकार आनी बंद हो गई. उन्होंने अपने भाषण के दौरान मुस्लिम कवि वाहिद अली वाहिद की कविता की पंक्तियां भी सुनाईं, जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाट सदन में छा गई. 

संसद में सुनाईं ये पंक्तियां

सुधांशु त्रिवेदी ने वंदे मातरम् पर वाहिद अली वाहिद की कविता की पंक्तियां सुनाईं. वाणी सत्यम, काया शिवम रूप सुंदरम् है तेरा, आदर्शों की स्वर्ग है तू, जय हे देवी भारत मां. इस दौरान उन्होंने उन नेताओं पर कटाक्ष किया, जो मुस्लिम होने के कारण वंदे मातरम बोलने से कतराते हैं.

‘तब से कांग्रेस की सरकार नहीं आती’

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा जब से साक्षरता दर 50 प्रतिशत हो गई है, तब से देश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी. जब से स्वतंत्र न्यायपालिका हो गई है और मीडिया स्वतंत्र हो गई है, तब से कांग्रेस की सरकार नहीं आती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बहुमत तब मिलता था, जब चुनाव के बाद मतपेटिया लूटी जाती थीं. चुनाव के दौरान हिंसा होती थी और गोलियां चलने के कारण कई लोगों की मौत हो जाती थी. तब बिहार चुनाव के दौरान कई लोग मर जाते थे. अब कांग्रेस की सरकार नहीं आती और अब वो बीता जमाना भी लौटकर नहीं आएगा. 

हाइड्रोजन बम वाले बयान पर राहुल गांधी की चुटकी

सदन में सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भी चुटकी ली. दरअसल राहुल गांधी ने बिहार चुनाव के दौरान कहा था कि  वे हाइड्रोजन बम लाएंगे. सुधांशु त्रिवेदी ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का एटम हाइड्रोजन बम छटांक भर का भी नहीं था. 

‘बिहार चुनाव में कांग्रेस की हालत खराब’

उन्होंने वोट चोरी पर कहा कि बिहार चुनाव में काफी सालों से कांग्रेस की हालत खराब है. अधिकतर सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई. इसके बावजूद कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगाती है. बिहार जैसे कई राज्यों में कांग्रेस का अस्तित्व तक नहीं है. दशकों से बिहार में कांग्रेस की जमानत जब्त होती रही है. 

‘कांग्रेस का घोड़ा जहां जाता है, हार का मार्ग प्रशस्त करता है’

उन्होंने कहा कि एक समय पर अश्वमेध यज्ञ होता था. जहां पर भी वो घोड़ा जाता था, वहां जीत होती थी. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘मैं किसी का अपमान नहीं कर रहा, लेकिन इनके पास जो घोड़ा है, वो जहां जाता है, वहां पराजय का मार्ग प्रशस्त कर देता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST