Hindi News / Sports / Sri Lanka Economic Crisis Effect On Cricket

Sri Lanka की एक गलती फेर देगी T-20 World Cup में भारत के सपने पर पानी, मुश्किल में पड़ा इस बार एशिया कप का आयोजन

राहुल कादियान: इस साल अगस्त और सितंबर के महीने में श्रीलंका (Sri Lanka) की सरज़मी पर एशिया कप का आयोजन होना था, लेकिन फिलहाल जो हालात वहां बने हुए हैं उनको देखकर तो इस बार के आयोजन पर खतरे के बादल ही नज़र आ रहे हैं। एशिया कप 2022 का आयोजन इस साल अगस्त-सितंबर में […]

BY: India News Desk • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

राहुल कादियान:

इस साल अगस्त और सितंबर के महीने में श्रीलंका (Sri Lanka) की सरज़मी पर एशिया कप का आयोजन होना था, लेकिन फिलहाल जो हालात वहां बने हुए हैं उनको देखकर तो इस बार के आयोजन पर खतरे के बादल ही नज़र आ रहे हैं। एशिया कप 2022 का आयोजन इस साल अगस्त-सितंबर में श्रीलंका की धरती पर होना है। तय प्रोग्राम के अनुसार एशिया कप 2022 का टूर्नामेंट 27 अगस्त से 11 सितंबर तक खेला जाना है।

हरलीन देओल की शानदार बल्लेबाजी और मेघना सिंह की घातक गेंदबाजी से गुजरात जायंट्स की धमाकेदार जीत

यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, क्योंकि इससे भाग लेने वाली टीमों को ऑस्ट्रेलिया के अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए तैयारियों का मौका मिलेगा। लेकिन अगर कहीं इसे स्थगित करना पड़ा तो T20 World Cup के लिए भारत की तैयारी को बड़ा झटका लग सकता है।

छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी..

ICC & ACC likely to move event out of Sri Lanka

श्रीलंका में हिंसा के मौजूदा हालात को देखते हुए अब इस देश से एशिया कप 2022 (Asia Cup Cricket 2022) की मेजबानी छिन सकती है। इस वक्त वहां पर हालात इतने खराब हैं कि लागों ने राजनेताओं के घर तक जला दिए हैं। श्रीलंका के तमाम नेताओं ने तो जान बचाने के लिए खुफिया जगहों पर शरण ली है।

बता दें कि 9 मई को प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahindra Rajapaksa) का घर भी नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं जून-जुलाई में ऑस्ट्रेलिया को 3 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा भी करना है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की इस सीरीज पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

श्रीलंका में हालात बेकाबू

Sri Lankan Economic Crisis

श्रीलंका में ऐसे हालात को देखते हुए इस देश में एशिया कप 2022 का आयोजन मुश्किल ही लगता है। अपने देश के मौजूदा हालातों को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई है।

जिसमें श्रीलंका के ऑस्ट्रेलिया दौरे और एशिया कप 2022 की मेजबानी पर फैसला लिया जाएगा। स्थानीय मीडिया के सूत्रों के मुताबिक श्रीलंका में एशिया कप 2022 का आयोजन नहीं होने की स्थिति में दुबई को मेजबानी सौंपने पर चर्चा हो सकती है।

IPL 2022 के बाद होगा एशिया कप पर फैसला

ACC Asia Cup 2022

फिलहाल तो इस वक्त सभी आला अधिकारियों की नज़र आईपीएल के आयोजन पर लगी हुई है, ऐसे में एशिया कप पर कोई भी चर्चा इसके बाद ही होगी। एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और BCCI सचिव जय शाह (Jay Shah) ने हाल ही में कहा था कि

एशिया कप 2022 के आयोजन पर किसी भी प्रकार का फैसला IPL 2022 के बाद लिया जाएगा। 7 बार एशिया कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया की नजरें 8वें खिताब पर होगी। टीम इंडिया साल 2016 और 2018 में लगातार दो एशिया कप के खिताब जीत चुकी है।

Sri Lanka

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 से पहले भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, 3 मैचों की होगी टी-20 सीरीज

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Asia Cup 2022 Scheduleasia cup newsSri lankaSri Lanka CrisisSri lanka economic crisisएशिया कप 2022

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue