<

Steve Smith: ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल में स्टीव स्मिथ बने ‘हीरो’, महिला को गिरने से बचाया

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ क्रिकेट मैदान के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में हीरो बनकर निकले हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल मैच के दौरान एक महिला को बुरी तरह गिरने से बचा लिया.

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े कारनामे किए हैं. खासकर टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ कंगारू टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं. अब स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी हीरो बनकर निकले हैं. स्टीव स्मिथ ने टेनिस रैकेट से कोई कमाल नहीं किया है, बल्कि वह एक महिला को बचाकर हीरो बने हैं. स्टीव स्मिथ ने अपनी फुर्टी और सूझबूध से एक महिला को बुरी तरह गिरने से बचा लिया, जिससे उसे चोट नहीं आई. इसको लेकर स्टीव स्मिथ की खूब तारीफ की जा रही है. दरअसल, स्टीव स्मिथ शुक्रवार को अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन का सेमीफाइनल मैच देखने के लिए पहुंचे थे. यह मैच अलेक्जेंडर ज्वेरेव और कार्लोस अल्काराज के बीच खेला जा रहा था. news.com.au के अनुसार, स्टीव स्मिथ ने महिला को उस समय गिरने से बचाया, जब वह स्टैंड में उनके पास से गुजर रही थी. स्मिथ की फुर्ती से महिला को गंभीर चोट लगने से बच गई. यह देखकर वहां पर मौजूद लोगों ने स्टीव स्मिथ के लिए तालियां बजाईं और उनकी तारीफ की. फैंस इसे एक बेहतरीन कैच बता रहे हैं.

स्टीव स्मिथ कैसे बने हीरो?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल में ज्वेरेव और अल्काराज का मैच चल रहा था. घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि वह अल्काराज बनाम ज्वेरेव सेमीफाइनल मैच में स्टीव स्मिथ के पीछे बैठा था. हाफ टाइम में जब दोनों छोर बदले जा रहे थे, तब स्टीव के सामने वाली गली से जा एक महिला जा रही थी. चश्मदीद के मुताबिक, महिला गिरने लगी थी, जिससे वह एक रॉ नीचे गिर सकती थी. इसी दौरान स्टीव स्मिथ ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को गिरने से बचा लिया. वहां पर मौजूद दर्शकों ने स्टीव स्मिथ की तारीफ में कई कमेंट किए. किसी ने कहा कि स्टीव स्मिथ के नंबर में एक और कैच जुड़ा गया है, तो किसी ने इसे गर्मी का सबसे अच्छा कैच बताया.

स्टीव स्मिथ कैच पकड़ने में माहिर

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ क्रिकेट के मैदान पर कैच पकड़ने में माहिर हैं. स्टीव स्मिथ इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 346 कैच पकड़े हैं, जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली (342 कैच) हैं.

AUS Open में कौन आमने-सामने?

अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सेमीफाइनल में ज्वेरेव को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. यहां पर अल्काराज का मुकाबला नोवाक जोकोविच से होगा. जोकोविच ने सेमीफाइनल में जीत हासिल कर 11वें ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जगह बनाई है. अब जोकोविच और अल्काराज के बीच खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST