आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातारर नौवीं बार बजट पेश किया. इसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और मीम्स बना रहे हैं. किसी ने उन्हें ओ स्त्री कल आना लिखा, तो किसी ने उन्हें नींद उड़ाने वाला बताया.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर मीम्स
Union Budget 2026 Memes: 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया. बजट भाषण खत्म होते ही सोशल मीडिया पर लोग अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. यूजर्स मीम्स बना रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट कर रहे हैं. किसी ने बजट को लेकर राहत महसूस की, तो किसी का कहना है कि बजट उम्मीदों पर खरा न उतरने की बात कही. इसके बाद लोग जमकर मीम्स बना रहे हैं. बजट के बाद बन रहे मीम्स में सोशल मीडिया पर किसी को आत्माराम भिड़े की याद आई, तो किसी को ‘स्त्री’ की.
बजट पेश होने के बाद लोगों को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के आत्माराम भिड़े की याद आ गई. पोस्ट ने मीम शेयर करते हुए लिखा ‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट देखने के बाद मिडिल क्लास आदमी’.
एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए निर्मला सीतारमण की फोटो शेयर करते हुए मीम बनाया, जिस पर उन्होंने लिखा, ‘नींद उड़ाने मैं हूं आई, कहते हैं मुझको निर्मला ताई.’
एक यूजर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की फोटो शेयर करते हुए निर्माला सीतारमण और बजट 2026 को हैशटैग लगाते हुए लिखा कि ‘ओ स्त्री कल आना’
एक यूजर ने मीम बनाते हुए एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने लिखा ‘मैं इंग्लिश में बजट सेशन देखते हुए और मेरा फाइनेंशियल स्टेटस’ शायद आप इसे रिलेट कर सकें.
मीम्स शेयर करने के साथ ही लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मिडिल क्लास को बजट से क्या ही मिलता है? हमें महंगाई से कभी निजात नहीं मिलेगी. दूसरे यूजर ने लिखा ‘ताई रॉक, वी शॉक’, एक ने लिखा मिडिल क्लास हमेशा सफर करता है. एक ने लिखा ‘खेल खतम है मितर’. एक यूजर ने लिखा, ‘ताई हर सालल आती है और पढ़कर चली जाती है. ‘
Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…