Sukesh Chandrashekar Case: दिल्ली कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट के जज बनकर फोन करने और जमानत के लिए दबाव डालने के मामले में दोषी ठहराया. उसने कांस्टेबल के फोन से जज को कॉल किया था.
चंद्रशेखर ने जेल से किया जज को कॉल
Sukesh Chandrashekar Case: दिल्ली की एक कोर्ट ने धोखेबाज सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज का रूप धारण करने और कथित तौर पर एक ज्यूडिशियल ऑफिसर पर उसे बेल देने के लिए दबाव डालने के आरोप में दोषी ठहराया है. तीस हजारी कोर्ट की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हर्षिता मिश्रा ने चंद्रशेखर को इंडियन पीनल कोड की धारा 170, 189 और 507 के तहत दोषी पाया.
अभियोजन पक्ष के केस के अनुसार, चंद्रशेखर ने कांस्टेबल मंजीत के मोबाइल फोन का एक्सेस हासिल कर लिया और उसका इस्तेमाल ज्यूडिशियल ऑफिसर के ऑफिशियल लैंडलाइन के साथ-साथ उनके पर्सनल मोबाइल नंबर पर भी कॉल करने के लिए किया. कॉल करने वाले ने शुरू में खुद को सुप्रीम कोर्ट के एक जज का पर्सनल सेक्रेटरी बताया.
इसके बाद एक और व्यक्ति कॉल पर आया, उसने खुद को जज होने का दावा किया और कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से कॉल कर रहा है. कॉल करने वाले ने कथित तौर पर ज्यूडिशियल ऑफिसर को चंद्रशेखर को तुरंत बेल या अंतरिम बेल पर रिहा करने का निर्देश दिया. साथ ही नतीजे भुगतने की भी धमकी दी.
इसके बाद ज्यूडिशियल ऑफिसर ने सुप्रीम कोर्ट से संपर्क किया और संबंधित जज के असली प्राइवेट सेक्रेटरी से बात की. उसे बताया गया कि जज ने ऐसा कोई कॉल नहीं किया था और जिस व्यक्ति की पहचान उनके सेक्रेटरी के तौर पर हुई, वह उनके ऑफिस में काम नहीं करता था. ट्रायल कोर्ट ने ज्यूडिशियल ऑफिसर की गवाही को सही पाया और कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सबूतों से यह साबित होता है कि चंद्रशेखर के पास कांस्टेबल के फोन का एक्सेस था.
Auraiya Bhuri Devi murder case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बंथरा गांव में 62…
IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…
Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…
Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…
Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…
Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…