<

आखिर कहां गलती कर रहे वर्ल्ड के नंबर 1 बैटर अभिषेक शर्मा, कहां हो रही चूक? सुनील गावस्कर ने गिनाईं खामियां…

अपने खराब प्रदर्शन के कारण अभिषेक शर्मा लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं. अभिषेक शर्मा के लिए पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कुछ खामियां गिनाई है जिसपर इस युवा बैटर को काम करने की जरूरत है.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है, लेकिन युवा ओपनर और टी20 के नंबर 1 बैटर अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने जरूर चिंता बढ़ाई है. जिस खिलाड़ी से तेज और धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद थी, वही इस बार लय हासिल करने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है. शुरुआती मैचों में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए और जल्दी विकेट गंवाते नजर आए.
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उनकी मौजूदा स्थिति पर साफ और सधी हुई प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि अभिषेक जरूरत से ज्यादा जल्दबाजी दिखा रहे हैं. गेंदबाज उनकी सोच को पढ़ पा रहे हैं, क्योंकि वह शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं. ऐसे में उनका खेल थोड़ा अनुमानित हो गया है, जिसका फायदा विरोधी टीम उठा रही है.

शुरुआत में ही बड़े शॉट न लगाए

सुनील गावस्कर ने कहा, “मुझे लगता है कि उनके पास जितनी शॉट्स की विविधता है, उसे देखते हुए उन्हें क्रीज पर खुद को थोड़ा और समय देना चाहिए. पारी की शुरुआत ही चौके या छक्के से करने की सोच लेकर नहीं आना चाहिए. अगर ऐसा शॉट स्वाभाविक रूप से मिल जाता है तो ठीक है, लेकिन सिर्फ बड़ा शॉट खेलना सही नहीं है. भले ही शुरुआत में चार डॉट गेंदें हो जाएं, इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि अगली चार से आठ गेंदों में वह उसकी भरपाई कर सकते हैं.”

अभिषेक को पहले पिच का अंदाजा लगाना होगा

गावस्कर ने आगे कहा, “उन्हें समझदारी से क्रिकेट खेलना होगा. लय लानी होगी और सबसे पहले खाता खोलना जरूरी है. जब आप भारत के लिए खेल रहे हों, तो रन की शुरुआत करना अहम होता है. इसके बाद चीजें अपने आप पटरी पर आ जाती हैं. जिस तरह से वह आउट हो रहे हैं, वह काफी हद तक रेगुलर हो गया है. उनकी मानसिकता शायद ऐसी है कि ‘मुझे 200 की स्ट्राइक रेट से खेलने वाले बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है, इसलिए मुझे उसी तरह प्रदर्शन करना है.’ लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. स्वाभाविक खेल ही बेहतर होता है. जब आप एक-दो सिंगल लेते हैं तो पिच का अंदाजा लग जाता है. एक बार वह सेट हो जाएंगे, तो निश्चित तौर पर बड़ी पारी खेलेंगे.”

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…

Last Updated: October 23, 2026 09:30:14 IST

Gold Price 23 October 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड; जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 23 October 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज…

Last Updated: October 23, 2026 09:27:09 IST

Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : शाहिद ने नहीं छुए सलमान खान के पैर, भाईजान से दूरी बना रहे एक्टर; क्या मौत है डर की वजह?

Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान और…

Last Updated: October 23, 2026 09:18:47 IST

UP MLC Election: 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, मैदान में 152 प्रत्याशी; मतदान के लिए ले जाएं ये डॉक्यूमेंट

UP MLC Election 2026: 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए…

Last Updated: October 23, 2026 09:11:44 IST

Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Reunion: शाहिद ने लगाया करीना को गले, ताजा हुई गीत-अदित्य की पुरानी यादें; सालों बाद भूले ब्रेकअप का दर्द

Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Video: करीना कपूर और शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Last Updated: October 23, 2026 08:57:52 IST

Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत, 54 घायल; सैकड़ों घर बर्बाद, सुबह-सुबह पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में भी कांपी धरती

Tibet Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह भारतीय समय (IST) के…

Last Updated: October 23, 2026 08:19:49 IST