<

सुनील गावस्कर ने सूर्यकुमार के खराब फॉर्म को लेकर कह दी बड़ी बात, सूर्या बोले – फॉर्म तो मेरी बढ़िया है!

Suryakumar Yadav Poor Performance: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 में भारत ने जीत तो दर्ज की, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की छोटी पारी चर्चा में रही. सुनील गावस्कर ने उनके प्रदर्शन को लेकर खास सलाह दी, जबकि सूर्या खुद अपनी फॉर्म को खराब नहीं मानते हैं.

IND vs SA T20I Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने दमदार जीत दर्ज की. गेंदबाज़ों की सटीक और अनुशासित गेंदबाज़ी ने मुकाबले की नींव रखी, जबकि अभिषेक शर्मा की तूफानी शुरुआत ने लक्ष्य को आसान बना दिया. हालांकि छोटे से रन चेज़ में कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज़ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लुंगी एनगिडी की गेंद पर ओटनील बार्टमैन को कैच थमाते हुए सूर्या अपने चिर-परिचित पिक-अप शॉट के प्रयास में आउट हो गए.

गावस्कर की टिप – पिक-अप शॉट से दूर रहें

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सूर्यकुमार यादव के सस्ते में आउट होने के बाद एक बार फिर उन्हें खास सलाह दी है. कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने कहा, ‘यह शॉट उनके लिए बहुत फायदेमंद रहा है. अब, जब आप फॉर्म में नहीं होते हैं, तो गेंद दूर जाने के बजाय हवा में ऊपर चली जाती है, और बाउंड्री के काफी अंदर गिर जाती है. जब तक वह फॉर्म में वापस नहीं आ जाते, उन्हें कुछ समय के लिए यह शॉट खेलना बंद कर देना चाहिए. क्योंकि यही शॉट उन्हें बार-बार आउट करवा रहा है, और टीम को सूर्यकुमार यादव से सिर्फ 12 रन की उम्मीद रखना काफी नहीं है.’

सूर्यकुमार यादव का जवाब – फॉर्म ठीक है, बस रन नहीं आए

सूर्यकुमार यादव का कहना है कि उनकी फॉर्म में कोई कमी नहीं है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 मैच के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने नेट्स में शानदार बल्लेबाजी की है. जब रनों की जरूरत होगी, तो रन आएंगे. ऐसा नहीं है कि मैं फॉर्म में नहीं हूं, लेकिन मैं रन नहीं बना पा रहा हूं.

हो सकता है कि सूर्यकुमार यादव अपनी फॉर्म को खराब न मानते हों, लेकिन रिकॉर्ड कुछ और ही कहानी बताते हैं. इस साल अब तक उन्होंने भारत के लिए 18 T20 इंटरनेशनल पारियों में बल्लेबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 14.20 की औसत से 213 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 125 रहा है, और वह 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं. इस साल भारत के लिए सूर्या का उच्चतम स्कोर 47 रन रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने 12, 5 और 12 रन बनाए.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST