<

सुनील गावस्कर ने निभाया वर्ल्ड कप का वादा… जेमिमा रोड्रिग्स को गिफ्ट किया गिटार-बैट, Video वायरल

Gavaskar Gift To Jemimah: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को स्पेशल गिफ्ट दिया है. गावस्कर ने जेमिमा को खास बैट-गिटार गिफ्ट किया है. दोनों ने साथ में मिलकर गाना भी गाया. देखें वीडियो...

Sunil Gavaskar Gift To Jemimah Rodrigues: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को स्पेशल गिफ्ट दिया है. यह गिफ्ट जेमिमा को पूरी जिंदगी याद रहेगा. दरअसल, सुनील गावस्कर ने एक जेमिमा को एक गिटार गिफ्ट किया है, लेकिन ये कोई नॉर्मल गिटार नहीं है. गावस्कर ने जेमिमा को बैट-गिटार दिया है, जो बैट के आकार है और गिटार भी है. यह गिटार दिखने में बल्ले की तरह दिखाई देता है. यह गिफ्ट पाकर जेमिमा रोड्रिग्स काफी खुश दिखाई दीं. गिफ्ट देने के बाद गावस्कर ने जेमिमा के साथ एक साथ ‘ये दोस्ती’ गाना भी गाया.
यह मुलाकात वूमेंस (WPL) 2026 के शुरू होने से ठीक पहले हुई थी, जिसमें दो पीढ़ियों के क्रिकेटरों के बीच दिल छू लेने वाला पल दिखाई दिया. इस खूबसूरत यादगार लम्हे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वायरल वीडियो…

गावस्कर ने निभाया अपना वादा

सुनील गावस्कर ने बैट-गिटार गिफ्ट करके अपना वादा निभाया है. दरअसल, ICC महिला विश्व कप 2025 के दौरान सुनील गावस्कर ने जेमिमा रोड्रिग्स से खास वादा किया था. जेमिमा रोड्रिग्स ने इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 127 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इसके चलते भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी. उसी दौरान गावस्कर ने कहा था कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है, तो वे जेमिमा के साथ गाना गाएंगे. जेमिमा रोड्रिग्स ने भी इस वादे को लेकर कई बार मजाकिया अंदाज में गावस्कर को याद दिलाया. अब सुनील गावस्कर ने जेमिमा से किया अपना वादा निभाते हुए लकड़ी के बॉक्स में रखा बैट-गिटार गिफ्ट किया. अपने गिफ्ट को पाकर जेमिमा बेहद खुश दिखाई दीं.

‘तुम्हारी बैटिंग में भी संगीत की लय’

जेमिमा से मुलाकात के दौरान सुनील गावस्कर मजाकिया अंदाज में दिखे. उन्होंने कहा कि आज वो ओपनिंग बैटर नहीं हैं, इसलिए जेमिमा रोड्रिग्स ही बॉक्स खोलें. जब जेमिमा रोड्रिग्स ने पूछा कि यह बैट-गिटार बजाने के लिए है या बैटिंग करने के लिए, तो सुनील गावस्कर ने कहा, ‘दोनों क्योंकि तुम्हारी बैटिंग में भी संगीत की लय होती है.’ सुनील गावस्कर और जेमिमा रोड्रिग्स ने साथ बैठकर फिल्म शोले का मशहूर गाना ‘ये दोस्ती’ गाया.

जेमिमा ने शेयर की तस्वीरें

जेमिमा रोड्रिग्स ने बैट-गिटार की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सुनील सर ने अपना वादा निभाया और हमने अब तक के सबसे कूल बैट-आर के साथ जैमिंग की. यह एक स्पेशल था.’ बता दें कि सुनील गावस्कर और जेमिमा दोनों ही म्यूजिक के शौकीन हैं. जेमिमा को अक्सर गाना गाते हुए भी देखा जाता है. हाल ही में उन्होंने क्रिकेटरों के सम्मान में मुंबई में आयोजित एक प्रोग्राम में भी गाना गाया था. जेमिमा इस साल WPL में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हमारे वाले सीधे, तुम्हारे वाले टेढ़े, राम-कृष्ण की तुलना कर बुरे फंसे धीरेंद्र शास्त्री, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान राम और श्रीकृष्ण…

Last Updated: November 1, 2026 21:00:21 IST

अमिताभ बच्चन ने बुलेटप्रूफ सुरक्षा के पीछे से किया फैंस का दीदार, अभिषेक बच्चन भी बने पिता की ढाल

Amitabh Bachchan security: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को धमकी भरा ईमेल मिलने…

Last Updated: November 1, 2026 20:47:27 IST

बुर्का पहनकर बंद घरों की करती थी रेकी, हैंड-कटर से तोड़ती थी अलमारियां, महिला चोर का कारनामा जान रह जाएंगे हैरान

Hyderabad theft case: हैदराबाद में बंद घरों में चोरी करने के आरोप में 25 वर्षीय…

Last Updated: November 1, 2026 20:39:31 IST

Jhansi rat case: बेजुबान चूहे के साथ ऐसी क्रूरता! रस्सी से बांधकर जलाया, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील…

Last Updated: November 1, 2026 18:58:53 IST

शनि के मार्गी होते ही चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! करियर से लेकर आर्थिक स्थिति तक आएगा सुधार

Shani  ki sidhi chaal: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने…

Last Updated: November 1, 2026 18:28:58 IST

न्यूजीलैंड ने आखिरी टी20 में भारत को 7 विकेट से हराया, 3-2 से जीती सीरीज, सीफर्ट-फिलिप्स ने दिलाई जीत

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…

Last Updated: November 1, 2026 16:47:03 IST