Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए दिया गया बयान विवादों में आ गया है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में कथा के दौरान उन्होंने भगवान राम को सीधा और श्रीकृष्ण की मुद्रा को तीन जगह से टेढ़ा बताते हुए बांसुरी और धनुष की तुलना की. वीडियो वायरल होने के बाद दामोदर यादव ने विरोध जताते हुए उनकी कथाओं के बहिष्कार की अपील की है.
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मचा बवाल
Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते सुनाई दे रहे हैं. कथा के दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण के बांसुरी बजाने और भगवान राम के धनुष चलाने का उदाहरण देते हुए दोनों के स्वरूप और विशेषताओं पर टिप्पणी की. उनके इस बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है. कुछ लोग इसे भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बता रहे हैं, जबकि धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि उन्होंने यह बात मजाकिया अंदाज में कही थी.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री भगवान राम और श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना करते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं कि भगवान राम सीधे खड़े होते हैं, जबकि श्रीकृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा होती है, जिसमें उनका शरीर तीन स्थानों से मुड़ा हुआ दिखाई देता है. वह कहते हैं, ‘तुम्हारे वाले तो एक भी फोटो देख लो तुम अपने वाले ठाकुर जी की. एक भी फोटो. बैठे हैं ऐसे तो ऐसे… कहीं ऐसे… और तुम्हारे वाले तो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े. पांव के ऊपर पांव, कमर कहीं लटकाए, खपड़िया ऐंसी करें, ऐंसी खपड़िया करें, फिर बंसी हो जाए, ऐसे टेढ़े करके.’ इसके बाद वह भगवान राम और श्रीकृष्ण के नाम, चाल और धाम का जिक्र करते हुए कहते हैं कि राम का नाम, उनका चलना और उनका स्वरूप सीधा है, जबकि श्रीकृष्ण का नाम और उनकी मुद्रा अलग है. इस दौरान वह अयोध्या और वृंदावन का भी उदाहरण देते हैं.
धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी और भगवान राम के धनुष का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, ‘बंसी का बजाना तो खेल भी है… धनुष चलाना खेल नहीं.’ उन्होंने यह भी कहा कि बांसुरी बजाना कोई बड़ी बात नहीं है और इसके लिए मंच पर मौजूद बांसुरी बजाने वाले व्यक्ति की ओर इशारा किया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से भगवान राम और श्रीकृष्ण के भक्तों के बारे में भी पूछा. उनके इस पूरे बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव ने भी नाराजगी जताई है. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को मानने वाले श्रद्धालुओं और यादव समाज के लोगों से धीरेंद्र शास्त्री की कथाओं का बहिष्कार करने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने विरोध प्रदर्शन और पुतले जलाने का भी आह्वान किया है. इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग वीडियो के संदर्भ को समझने की बात कह रहे हैं.
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2000 में दर्ज हत्या के मामले…
Amitabh Bachchan security: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को धमकी भरा ईमेल मिलने…
Hyderabad theft case: हैदराबाद में बंद घरों में चोरी करने के आरोप में 25 वर्षीय…
Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील…
Shani ki sidhi chaal: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने…
IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज…