<

V2V टेक्नोलॉजी होगी लॉन्च: हादसों से पहले चेतावनी देंगी कारें, सड़कें होंगी ज्यादा सुरक्षित

V2V Technology: V2V टेक्नोलॉजी सड़क हादसों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इस तकनीक में गाड़ियां एक दूसरे से बात करेंगी. देखें, कैसे काम करेगा यह V2V.

V2V Technology: भारत में सड़कों पर हादसे आए दिन होते रहते हैं, और वर्तमान समय में इसकी संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. इन सबको देखते हुए हैं, भारत सरकार एक नई टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी में है. जिससे की सड़कों पर हो रहे हादसों को कम किया जा सके. इस नई टोक्नोलॉजी को व्हीकल-टू-व्हीकल यानी V2V टेक्नोलॉजी कहते हैं. साल 2026 के अंत तक यह लागू हो सकती है. इसके लिए न इंटरनेट की जरूरत होगी नाही मोबाइल नेटवर्क. आइए देखते हैं, V2V टेक्नोलॉजी क्या है, यह कैसे काम करती है, आदी.

V2V (Vehicle-to-Vehicle) टेक्नोलॉजी क्या है?

V2V टेक्नोलॉजी यानी व्हीकल-टू-व्हीकल टेक्नोलॉजी एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी है, जिसके अंतर्गत कम्युनिकेशन सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा जाता है, जहां वाहन वायरलेस सिग्नल के जरिए एक-दूसरे से जानकारी साझा करते हैं. ताकी दुर्घटना को कम किया जा सके. यह रियल टाइम में एक-दूसरे को अलर्ट भेजते हैं.

V2V सिस्टम कैसे काम करेगा?

V2V टेक्नोलॉजी में गाड़ियों में एक छोटा सा डिवाइस लगाया जाएगा. जो एक सीम कार्ड की तरह दिखेगा. यह गाड़ियां जो रोड पर चल रही है, या सड़क किनारे खड़ी हैं, उनको सिग्नल भेजेंगी और उनसे सिग्नल लेंगी. इसके अंतर्गत जैसे ही दो गाड़ियां एक दूसरे के करीब जाती है या टकराने का खतरा बनता है, तो यह सि्स्टम ड्राइवर को तुरंत अलर्ट कर देता है.

V2V टेक्नोलॉजी कब तक लागू होगी?

परिवहन मंत्रालय के अनुसार यह टेक्नोलॉजी 2026 के अंत तक शुरू की जा सकती है. सरकार का कहना है कि पहले इसे नई गाड़ियों में लगाया जाएगा और फिर उसके बाद पुरानी गा़ड़ियों में भी इसे लागया जाएगा. इस V2V टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट में सरकार करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

ADAS के साथ मजबूत सुरक्षा कवच

वर्तमान समय में लग्जरी गाड़ियों में मौजूद ADAS सिस्टम कैमरा और सेंसर पर निर्भर करता है. लेकिन V2V टेक्नोलॉजी इसके साथ मिलकर सुरक्षा को और मजबूत बनाएगी. इस V2V टेक्नोलॉजी के अंतर्गत वाहनों के बीच डायरेक्ट संचार होगा.

Recent Posts

Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayan advance booking  date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी…

Last Updated: October 11, 2026 19:38:26 IST

Nana Patekar post mortem report: अचानक बिगड़ी थी नाना पाटेकर की तबीयत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज

Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…

Last Updated: October 11, 2026 18:53:57 IST

इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI सरकार के अधिकार खत्म

Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…

Last Updated: October 11, 2026 18:24:50 IST

आर्मी जैसी वर्दी पहनकर लगाता था दिव्य दरबार, ‘काली सरकार’ बाबा निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, झांसी से गिरफ्तार

Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…

Last Updated: October 11, 2026 18:15:08 IST

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST