Usman Tariq Bowling Style: शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक नया विवाद खड़ा हो गया, जब न्यूज़ीलैंड के सीनियर बल्लेबाज़ डैरिल मिशेल ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के ख़िलाफ़ खेलने से कुछ देर के लिए मना कर दिया.
suryakumar acting usman tariq
Usman Tariq Bowling Style: शुक्रवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक नया विवाद खड़ा हो गया, जब न्यूज़ीलैंड के सीनियर बल्लेबाज़ डैरिल मिशेल ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के ख़िलाफ़ खेलने से कुछ देर के लिए मना कर दिया. उन्होंने गेंद फेंकने से ठीक पहले गेंदबाज़ के अनोखे ढंग से रुकने के तरीके का विरोध किया था. इसी बीच याद दिला दें कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने भी इनके बॉलिंग करने की तरीके की मिमक्री की थीं. सूर्यकुमार की इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
बता दें कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे बॉलिंग स्टाइल की नकल की थी. सूर्यकुमार का तारिक के एक्शन की नकल करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें गेंद छोड़ने से पहले उनका खास अंदाज़ में रुकना भी शामिल था. वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आप भी एक बार इस वीडियो पर नजर डालें.
तारिक अपने अनोखे बॉलिंग स्टाइल की वजह से चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं. उनका स्टाइल साइडआर्म एक्शन और गेंद को देर से छोड़ने पर आधारित है, जिससे बल्लेबाजों के लिए गेंद का अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक सिर्फ चार T20 मैच खेले हैं, लेकिन वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने के बाद से ही उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालांकि, अतीत में दो बार उनके एक्शन की शिकायत की गई थी, लेकिन बाद में ICC ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी. कोहनी से जुड़ी शारीरिक समस्याओं के कारण, वो आम स्पिनरों की तरह पूरी तरह से सीधी बांह से गेंदबाज़ी नहीं कर पाते हैं.
Viral Dance Video 2026: एक शादी समारोह में तब तहलका मच गया जब एक मामा…
Saweety Boora-Deepak Hooda Divorce: भारत की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक…
Viral Video 2026: हाल ही में एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर…
Deepika Padukone: अल्लू अर्जुन की फ़िल्म 'राका' का पहला लुक कुछ दिन पहले ही सामने…
Hazaribagh Treasury Scam: हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है. सरकारी खजाने से हुई…
Imam Alias Sheikh Rahman : दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवक…