<

IND vs PAK: किसी ने गिनाई कमियां… तो किसी ने ताकत… मैच के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा?

भारत की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के आत्मविश्वास और रणनीति की तारीफ की, जबकि पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने स्पिनरों के खराब दिन और पावरप्ले में विकेट गिरने को हार की वजह बताया.

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तान सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा के बयान में साफ अंतर नजर आया. जहां भारतीय कप्तान आत्मविश्वास और संतुलन की बात करते दिखे, वहीं पाकिस्तान के कप्तान ने कमियों को स्वीकार करते हुए सुधार की जरूरत बताई. आइए जानते हैं दोनों ने क्या-क्या कहा?
सलमान आगे ने मैच के बाद कहा, “हमारे स्पिन गेंदबाजों का आज दिन अच्छा नहीं रहा. कुछ अहम मौकों पर गेंदबाजी में सटीकता की कमी दिखी. हालांकि हमें अपने स्पिनरों पर पूरा भरोसा है, क्योंकि पिछले छह महीनों में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी के दौरान हमने पावरप्ले में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए, जिसका असर पूरे मैच पर पड़ा. पहली पारी में पिच थोड़ी धीमी थी और गेंद रुककर आ रही थी, साथ ही टर्न भी मिल रहा था. गेंदबाजी में भी कुछ हिस्सों में हमारी योजना के मुताबिक अमल नहीं हो पाया. दूसरी पारी में पिच पहली पारी की तुलना में बेहतर खेली.
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा,” मुझे लगता है कि यह जीत पूरे भारत के लिए है. हमने वही क्रिकेट खेली, जैसी हम खेलना चाहते थे. इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था. ईशान ने थोड़ा अलग सोचते हुए खेला. 0/1 की स्थिति के बाद किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी थी और जिस तरह उन्होंने पारी संभाली.”
सूर्या ने आगे कहा,” जब आप पहले बल्लेबाजी करते हैं तो हालात का आकलन करना आसान नहीं होता, क्योंकि यह पता नहीं होता कि ओस पड़ेगी या रोशनी में पिच किस तरह व्यवहार करेगी. हालांकि हमें लगा कि हमारा स्कोर पार से लगभग 15 रन ज्यादा था. अगर 155 रन बनते तो मुकाबला काफी कड़ा हो सकता था. गेंदबाजी में सभी खिलाड़ियों का योगदान देखना अच्छा रहा. अब हम वापस जाएंगे, टीम के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे और फिर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरते समय अगले मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.”
Satyam Sengar

Recent Posts

Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पितरों के लिए तर्पण-श्राद्ध का महत्व

Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या आस्था, श्रद्धा और सेवा का पर्व माना जाता है. इस…

Last Updated: March 8, 2026 14:59:27 IST

उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Uttarakhand News: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पूरा…

Last Updated: March 8, 2026 14:51:50 IST

Indian Army Story: रोज 15 किमी पैदल स्कूल, बचपन का सपना ऐसे हुआ सच, भाई-बहन साथ बनेंगे आर्मी ऑफिसर

Indian Army Success Story: प्रियांशु दीक्षित और मानसी दीक्षित की कहानी मेहनत और सपनों की मिसाल…

Last Updated: March 8, 2026 14:31:15 IST

जब मैदान पर ‘कैप्टन कूल’ भी खो बैठते थे आपा! फिर ड्रेसिंग रूम में…, महेंद्र सिंह धोनी ने खोला ऐसा राज कि जान हो जाएंगे हैरान

Mahendra Singh Dhoni: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हे कैप्टन कूल नाम से जाना…

Last Updated: March 8, 2026 14:26:49 IST

सुबह गर्म पानी के साथ मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम! हमेशा रहेंगे फिट

Best combination with warm water: गर्म पानी पीने से शरीर को ढेरों लाभ होते हैं.…

Last Updated: March 8, 2026 14:25:07 IST

पंजाब में महिलाओं को बड़ी सौगात, केजरीवाल-भगवंत मान सरकार देगी ₹1000, SC वर्ग को मिलेंगे ₹1500

Punjab Government: भगवंत मान सरकार ने पंजाब में महिलाओं के लिए ‘मावा-धीआ सत्कार योजना’ की…

Last Updated: March 8, 2026 14:25:11 IST