<

Video: घर आई नन्ही परी! बेटी के जन्म पर खुशी से झूमे सूर्यकुमार यादव, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Suryakumar Yadav Baby Girl: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव पैपराजी का मिठाई बांटते नजर आ रहे हैं. नीचे देखें वीडियो...

Suryakumar Yadav Baby Girl: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार के यादव के घर हाल ही में किलकारी गूंजी है. सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है. पापा बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की खुशी का ठिकाना नहीं है. भारतीय कप्तान ने पैपराजी को मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया. दरअसल, सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव एयरपोर्ट पर पैपराजी को मिठाई देते दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो पर फैंस का अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. किसी फैन ने लिखा कि पैपराजी को एक्सक्लूसिव कवरेज के साथ डेजर्ट भी मिल गया. इसके अलावा अन्य कई फैंस ने वीडियो के कमेंट में भारतीय कप्तान को बधाई दी. बता दें कि सूर्यकुमार यादव पिछले दिनों अपने परिवार के साथ थे, लेकिन 10 मई को आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं.

बेटी का रखा ये प्यारा नाम

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी वाइफ देविशा शेट्टी 7 मई को पहली बार माता-पिता बने हैं. उनके घर पर बेटी का आगमन हुआ है. इसी साल मार्च में सूर्यकुमार यादव और देविशा ने बेबी शावर का जश्न भी मनाया था. पापा बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस के साथ अपनी खुशी बांटी. पोस्ट में ही सूर्यकुमार यादव ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया. कपल ने अपनी बेटी का नाम रिद्धिमा रखा है. रिद्धिमा शब्द रिद्धि से बना है, जिसका मतलब होता है धन, सफलता और वैभव. इसके अलावा इस नाम का अर्थ ‘प्यार से भरी हुई’ या ‘दयालु’ भी माना जाता है.

RCB के खिलाफ खेलेंगे सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. मुंबई की टीम 10 मई को आरसीबी के खिलाफ मैच खेलने के लिए रायपुर के मैदान पर उतरेगी. सूर्यकुमार यादव इस मैच के लिए रायपुर पहुंच गए हैं.

IPL 2026 में सूर्या का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. मौजूदा सीजन में 10 पारियों में सूर्यकुमार के बल्ले से 145.52 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 195 रन आए हैं. इसमें सिर्फ 1 अर्धशतक शामिल है. ऐसे में अब सूर्यकुमार यादव पर मुंबई इंडियंस के लिए बल्ले से ज्यादा योगदान देने की चुनौती है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST