Ind vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के चौथे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव खास रिकॉर्ड बना सकते हैं. उनके पास टी20 में 9 हजार रन पूरे करने का मौका है। इससे वह विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के क्लब में शामिल हो जाएंगे.
Ind vs SA 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. इस मुकाबले में एक बार फिर फैंस को कप्तान और उप-कप्तान से उम्मीदें होंगी. सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल दोनों ही इस सीरीज में खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है. वहीं, अगर कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में रन बनाते हैं, तो वह एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 30 रनों की जरूरत है. इस मैच में 30 रन बनाते ही वह टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. इससे पहले सिर्फ 3 ही भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन बनाए हैं. देखें उन खिलाड़ियों में कौन शामिल हैं…
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास विराट कोहली और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल होने का मौका है. लखनऊ में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मुकाबले में सिर्फ 30 रन बनाते ही वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी तक सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन ही ऐसा कर पाए हैं. भारत के लिए विराट कोहली टी20 में सबसे अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने टी20 में कुल 13,543 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने टी20 में 12,248 रन बनाए हैं. इसके अलावा शिखर धवन तीसरे नंबर पर आते हैं, जिनके बल्ले से टी20 में 9,797 रन निकले हैं. टी20 में सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 8,970 रन बनाए हैं. उनके पास विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल होने का मौका है.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में शुरुआती 3 मैचों में सूर्यकुमार के बल्ले से सिर्फ 29 रन निकले हैं. ऐसे में चौथे मुकाबले में वह अपने फॉर्म को वापस लाना चाहेंगे. सूर्यकुमार यादव के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान 92 पारियों में सूर्या ने कुल 2,783 रन बनाए हैं. इसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा आईपीएल में भी सूर्या के नाम 166 मैच की 151 पारियों में 4,311 रन दर्ज हैं. इसमें 2 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं.
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…