<
Categories: देश

‘हमको लोगों ने डराया’, मनोहर लाल खट्टर इंडिया न्यूज मंच पर किया हैरान करने वाला खुलासा

India News Manch: इंडिया न्यूज मंच से भारत के आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश पहले है, बाकी सब बाद में है.

India News Manch: आईटीवी नेटवर्क का मशहूर पॉलिटिकल कॉन्क्लेव ‘इंडिया न्यूज मंच’ एक बार सज गया है. दो दिवसीय (16 और 17 दिसंबर, 2025) आयोजन के पहले दिन मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) को राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की और अपने विचार रखें. दूसरे और अंतिम दिन बुधवार (17 दिसंबर, 2025) को इंडिया न्यूज मंच से  भारत के आवास और शहरी मामलों के मंत्री ने मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश पहले है, बाकी सब बाद में है.

आज हरियाणा में 24 घंटे बिजली उपलब्ध- मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज हरियाणा में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है. उन्होंने कहा- “पहले लोग बिजली का बिल नहीं भरते थे, जो भरते थे उन्हें दूसरे लोग कहते थे कि तुम सरकार से डरते हो, जब मैं सीएम बना तो इस सोच को बदला और लोगों से बिजली बिल भरने के लिए कहा.”

पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

हरियाणा में अपने काम को लेकर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मोदी जी ने स्पष्ट कहा है कि जनता की सेवा और देश की सेवा हमारे लिए सर्वोपरि है। हमें सत्ता को भोगना नहीं है और न ही इसे अपने निजी हितों के लिए उपयोग करना है. मैंने इस बात को मन से स्वीकार किया और आत्मसात किया.

हरियाणा मेरे लिए एक परिवार है-मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा मेरे लिए एक परिवार है. इसी भावना के साथ जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो हर व्यक्ति की सेवा करना मेरा दायित्व और मेरा धर्म बन गया। पहले पैसे देकर नौकरियां दी जाती थीं और पर्चियां चलती थीं, लेकिन हमने पहले ही दिन इस व्यवस्था को पूरी तरह खारिज कर दिया. हमने साफ कहा कि लोगों के टैलेंट का सम्मान होना चाहिए और योग्यता के आधार पर ही अवसर मिलने चाहिए.

हमको लोगों ने डराया-मनोहर लाल खट्टर

हमको लोगों ने डराया भी कि वोट की राजनीती है आप अगर ऐसा करोगे तो और अपने लोगों की चिता नहीं करोगे तो फिर अपने लोग भाग जाएंगे तब मेरा जवाब था कि अगर नौकरियों की वजह से अपने लोग बनते हैं तो जिन्हें नौकरियां मिलेंगी वो अपने बन जाएंगे.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST