Dino Morea Father Passes Away: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया के पिता रॉनी मोरिया (Ronnie Morea) का निधन हो गया है. इस दुखभरी खबर की जानकारी एक्टर ने अपने फैंस को एक बेहद इमोशनल नोट शेयर कर के दी है. जिसके बाद कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है.
Dino Morea Father Passes Away
Dino Morea Father Passes Away: मशहूर बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया के पिता रॉनी मोरिया (Ronnie Morea) का आज निधन हो गया है. एक्टर के लिए यह बेहद दुखद समय है वो इस समय अपने पिता को खोने के गम में डूबे हैं. इस दुखद खबर की जानकारी खुद डिनो ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को एक बेहद भावुक नोट शेयर कर के दी है और अपने ‘हीरो’ को एक अंतिम विदाई दी है.
दरअसल, डिनो मोरिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पिता रॉनी मोरिया (Ronnie Morea) की की कुछ अनदेशी और पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो जवान नजर आ रहे है और बेहद खुश लग रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ डिनो ने बेहद इमोशनल कैप्शन भी दिया है, जिसे पढकर किसी की भी आंखों में आंसू आ सकता है. डिनो मोरिया ने अपने पिता से सीखी कुछा बातों को याद किया है और इसे अपने फैंस के साथ शेयर किया है. लेकिन साथ ही दूसरों के प्रति दयालु और अच्छा बनना भी जरूरी है. डिनो मोरिया ने आखिर में लिखा “पापा, इन सभी सबकों को सिखाने के लिए आपका शुक्रिया. मैं आपको बहुत याद करेंगे. मुझे यकीन है कि आपने ऊपर (स्वर्ग में) कहीं न कहीं पार्टी शुरू कर दी होगी, जहां सब नाच-गा रहे होंगे. जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तब तक आप ऐसे ही कूल रहिएगा.”
डिनो मोरिया के इस पोस्ट को पढ़ने के साथ फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं. बिपाशा बसु, मलाइका अरोड़ा, विशाल ददलानी, संध्या मृदुल, चंकी पांडे, अमृता अरोड़ा और बख्तियार ईरानी ने रॉनी मोरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया. अहान पांडे की मां डीन पांडे ने लिखा, ‘वह सबसे अच्छे डीन थे… सबसे खुश जॉली डैड उन्हें याद करेंगे. शिबानी दांडेकर अख्तर ने कहा, ‘अब तक का सबसे महान डॉन आपको याद करेगा रॉनी.
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…