<
Categories: खेल

शुभमन गिल या संजू सैमसन? टी20 में कौन ओपनिंग का हकदार; कप्तान सूर्या ने बताया

Suryakumar Yadav PC: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ओपनरों को छोड़कर अन्य सभी बल्लेबाजों को लचीला होना होगा, जो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकें. सूर्या ने संजू सैमसन के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

Suryakumar Yadav PC: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इस दौरान कप्तान ने टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर का एक्सपीरियंस अगले साल के टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में भारतीय टीम को संतुलन प्रदान करता है. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी बड़ा बयान दिया. दरअसल, टी20 इंटरनेशनल में ओपनिंग में दमदार प्रदर्शन के बावजूद संजू सैमसन की जगह पर शुभमन गिल को मौका दिया जा रहा है.

इस पर सूर्यकुमार यादव ने बताया कि जब संजू टीम में आए, तो उन्होंने ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी की. उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर हर किसी को बहुत लचीला होना होगा, जिससे वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकें. सूर्या ने कहा कि जब संजू ने पारी की शुरुआत की, तो उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शुभमन गिल ने श्रीलंका सीरीज में उनसे पहले खेला था और इसलिए वह उस स्थान को लेने के हकदार थे.

‘संजू को पूरे मौके दिए’

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, ‘हमने संजू को पर्याप्त मौके दिए. वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है, जो देखने में अच्छा है.’ उन्होंने कहा कि मैंने सलामी बल्लेबाजों के अलावा अन्य बल्लेबाजों से कहा है कि आपको बल्लेबाजी करने के लिए लचीला होना होगा. सूर्या ने आगे कहा कि दोनों (जितेश और सैमसन) ही टीम की योजना का हिस्सा हैं. दोनों का टीम में होना हमेशा अच्छा होता है. एक पारी की शुरुआत कर सकता है, दूसरा निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकता है. दोनों सभी भूमिकाएं निभा सकते हैं. यह हमारी टीम के लिए एक अच्छा सिरदर्द भी है.’

ओपनिंग में हिट हैं संजू सैमसन

संजू सैमसन ने अक्टूबर-नवंबर 2024 में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सिर्फ 5 पारियों में ही तीन शतक लगाकर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी. हालांकि शुभमन गिल के टी20 में वापस लौटने के बाद संजू की मिडिल ऑर्डर में भेज दिया गया है. मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन को लगातार परफॉर्म करने का मौका नहीं मिल पाया. इसकी वजह से वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह संघर्ष करते दिखे. अब भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को शामिल कर लिया गया है. भारतीय टीम उन्हें फिनिशर के रूप में देख रही है. ऐसे में संजू सैमसन की जगह टीम में नहीं बन पा रही है. अब देखना होगा कि पहले टी20 में प्लेइंग-11 में किसे मौका दिया जाता है.

हार्दिक-गिल की वापसी

हार्दिक पांड्या भी लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापस लौटे हैं. सितंबर में एशिया कप के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक की वापसी हुई है. वहीं, उप-कप्तान शुभमन गिल पिछले महीने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में परेशानी की वजह से टीम से बाहर हो गए थे. अब वह भी पूरी तरह से रिकवर कर चुके हैं और सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST