<
Categories: देश

Canine Distemper: चर्चा में क्यों आया मध्य प्रदेश का तेंदुआ? कुत्तों वाली वह बीमारी; जिसने बना दिया ‘अजब’ जानवर

Canine Distemper: मध्य प्रदेश का एक तेंदुआ Canine Distemper नाम की बीमारी का शिकार हो गया. इसके चौंकाने वाले लक्षणों ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया.

Canine Distemper: क्या कोई जानवर अपने प्राकृतिक स्वभाव को भी भूल सकता है? इसका जवाब ना में ही होगा, लेकिन देश में सामने एक मामले ने सबको चौंका दिया है. पूरा मामला मध्य प्रदेश में अगस्त 2023 का है. इस दौरान एक वायरल वीडियो ने सबको चौंका दिया था जब कुछ लोग बारी-बारी से तेंदुए के ऊपर सवारी करते नजर आए. तेंदुए का यह व्यवहार बिल्कुल अलग था. वीडियो मध्य प्रदेश के देवास जिले के इकलेरा माताजी गांव का था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. अब जानकारी सामने आई है कि इस तेंदुए को कैनाइन डिस्टेंपर नाम की एक बीमारी है, जिसके चलते यह अपने जंगली को स्वभाव को भूल गया है. यह अपने आप पिंजरे में जाकर बैठ जाता है. इसमें तेंदुए वाले सामान्य लक्षण भी नहीं हैं. 

बीमारी को दे दी मात पर…

उधर, इलाज करने वाले डॉक्टरों और विशेषज्ञों का कहना है कि यह जानवरों के लिए बहुत ही खतरनाक बीमारी है. यह हैरान कर देने वाली बात है कि इस बीमारी से पीड़ित जंगली/वन्य प्राणी की मौत हो जाती है, लेकिन चमत्कार ही है कि यह देश का इकलौता तेंदुआ है जो जिंदा है. डॉक्टरों का कहना है कि भले ही यह कैनाइन डिस्टेंपर जैसी बीमारी को मात दे चुका है, लेकिन यह कभी भी जंगल में जाकर अपना प्राकृतिक जीवन नहीं जी पाएगा. 

कैनाइन डिस्टेंपर क्या है

विशेषज्ञों के अनुसार, कैनाइन डिस्टेंपर बेहद कम होती है. अगर होती है तो इसमें जानवर की मौत हो जाती है. इसकी चपेट में आने के बाद जानवर शिकार करना भूल जाता है. उसे तेज भागना अच्छा नहीं लगता है. यहां तक कि ऐसे जानवर को कोई बांध ले या फिर कैद कर ले तो वह खुश हो जाता है यानी वह बहुत ही सहज महसूस करता है. इस तेंदुए के साथ भी ऐसा ही हुआ. शुरुआत में इसके लक्षण ही समझ में नहीं आए. वह लगातार बाड़े या फिर पिंजरे के आसपास ही घूमता रहता था. अगर सामान्य होता वहां से भाग जाता.बताया जा रहा है कि इस तेंदुए के लिए खिवनी सेंचुरी में अलग से बाड़ा मुहैया कराया गया है. चार कर्मचारी अब भी इस तेंदुए की निगरानी करते हैं. 

कुत्तों में पाई जाती है कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी

जानकारों का कहना है कि कैनाइन डिस्टेंपर बहुत ही खतरनाक बीमारी है. इसमें जानवर अपनी प्रकृति ही भूल जाता है. यह बीमारी ज्यादातर कुत्तों में पाई जाती है. इससे के चलते जंगली और मांसाहारी जानवरों की प्रजातियां भी इसकी चपेट में सकती हैं. नेपाल में कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी से अब तक 4 तेंदुओं की जान जा चुकी है. यह बीमारी वायरस के जरिये होती है. इसकी चपेट में आने पर जानवर को दिक्कत आती है. इसमें सबसे पहले वायरस तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है.

कैसे पता लगे लक्षण और बीमारी

इलाज में जुटे डॉक्टरों के मुताबिक लक्षण नजर आने पर वन्य विभाग ने तेंदुए को पकड़ कर इंदौर के प्राणी संग्रहालय में भर्ती कराया. इलाज शुरू होने के साथ बीमारी का पता चल गया. टीम ने इलाज के बाद तेंदुए को खिवनी अभयारण्य में छोड़ दिया, जिससे वह जंगल में खुद को ढाल सके. 30 सितंबर, 2023 को समझ में आ गया कि कैनाइन डिस्टेंपर नाम की बीमारी से पीड़ित है, क्योंकि इस तेंदुए का व्यवहार असामान्य था. यह शिकार भी नहीं कर रहा था. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

लुंगी-टीशर्ट पहन घर के बरामदे में जमीन पर बैठे संजय मिश्रा, गांव से वायरल हुआ वीडियो, सादगी देख लोग हुए मुरीद

Sanjay Mishra Viral Video: अभिनेता संजय मिश्रा का बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव…

Last Updated: October 26, 2026 20:38:14 IST

Bihar TRE-4: शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की तारीख बढ़ी; क्या है आखिरी तारीख?

Bihar TRE 4: बिहार में जो लोग सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं…

Last Updated: October 26, 2026 20:17:49 IST

गुजरात में सनसनी…पहले 8 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या, फिर खुद की जान लेने की कोशिश

Gujarat Crime News: गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के सुस्कल गांव में 8 साल के…

Last Updated: October 26, 2026 20:01:04 IST

25 वर्षों की सेवा के बाद संजीवनी हॉस्पिटल, भटार में नए सर्जिकल यूनिट का शुभारंभ

संजीवनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — NABH एक्रेडिटेड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित ICU और…

Last Updated: October 26, 2026 19:52:15 IST

व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में “आनंदम” का भव्य आयोजन, सूरत में एस्टर स्कूल की घोषणा

सूरत (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर:  व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल, वेसु, सूरत द्वारा अपने वार्षिक समारोह…

Last Updated: October 26, 2026 19:37:11 IST

800 बम धमकियां, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और कई सवाल… आखिर क्यों फैलाता था दहशत?

Bomb Threats: देशभर के कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप…

Last Updated: October 26, 2026 19:35:26 IST