Hindi News / Sports / Suryakumar Yadav Returning To The Pavilion With A Score Of Zero Mi Gets Second Blow Ipl 2024

IPL 2024: वापसी कर रहे Suryakumar Yadav शून्य के स्कोर पर लौटे पवेलियन, Anrich Nortje ने भेजा पवेलियन

India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024, Suryakumar Yadav: MI vs DC: आईपीएल शुरुआती मैचों से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। आपको बता दें कि स्काई के नाम से मशहूर यादव हार्निया की चोट की वजह से बाहर थे। हालांकि, आज […]

BY: Shashank Shukla • UPDATED :
ADVERTISEMENT

India News (इंडिया न्यूज), IPL 2024, Suryakumar Yadav: MI vs DC: आईपीएल शुरुआती मैचों से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। आपको बता दें कि स्काई के नाम से मशहूर यादव हार्निया की चोट की वजह से बाहर थे। हालांकि, आज उन्होंने वापसी की लेकिन एनरिक नार्खिया की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। नार्किया ने सूर्यकुमार को पहली गेंद यार्कर की, जिसे उन्होंने रोक दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर हवाई फायर करते हुए वें Fraser-McGur के हाथों लपके गए।

रोहित के एक हजार रन

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर के मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने यह आकंड़ा पहली पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर हासिल किया। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 27 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 49 रन की पारी खेली। हालांकि, वें अक्षर पटेल की फिरकी पर बोल्ड हो गए।

IPL 2024: वापसी कर रहे Suryakumar Yadav शून्य के स्कोर पर लौटे पवेलियन, Anrich Nortje ने भेजा पवेलियन

Suryakumar Yadav

Rohit से मिले Ganguly, मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya को लेकर बोली यह बात

एमआई बनाम डीसी: प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

Tags:

"ipl 2024"Delhi CapitalsIndia newsindianewsMI VS DCMumbai IndiansRohit Sharmaइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT