Suryakumar Yadav Touching Raghu's Feet: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद फॉर्म में वापस आए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या ने तूफानी फिफ्टी जड़कर टीम को जीत दिलाई. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने डगआउट में जाकर थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु के पैर छूए. देखें फोटोज...
Suryakumar Yadav Touching Raghu Feet
Suryakumar Yadav Touching Raghu’s Feet: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आसानी से जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में वापस लौट आए हैं. उन्होंने इस मुकाबले में नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई. सूर्यकुमार यादव लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. पिछले लगभग डेढ़ सालों में सूर्या के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अर्धशतक भी नहीं आया था. आखिरकार न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से लंबे समय बाद तूफानी फिफ्टी आई. सूर्या ने 37 गेंदों पर 4 छक्के और 9 चौके की मदद से 82 रन बनाए. सूर्या की इस तूफानी पारी के बाद टीम के साथ ही भारतीय क्रिकेट फैंस भी काफी खुश दिखाई दिए. सूर्या ने अपनी धमाकेदार पारी से हर किसी का दिल जीत लिया. हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा किया, जिससे उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया. दरअसल, मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव सीधे डगआउट में गए. वहां पर उन्होंने भारतीय टीम के अनुभवी थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट ‘रघु’ के पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में शानदार पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार ने रघु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. सूर्यकुमार यादव के इस खास अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर जमकर सूर्यकुमार यादव की तारीफ की जा रही है. दरअसल, सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद फॉर्म में वापस आए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछली कई पारियों से सूर्या के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी टी20 मैच में यह सूखा आखिरकार खत्म हो गया. सूर्यकुमार यादव के फॉर्म में वापसी के पीछे रघु का बड़ा हाथ है. रघु ने नेट प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार यादव को बैटिंग की खूब प्रैक्टिस कराई. भारतीय कप्तान को इसका फायदा मिला. फिर उन्होंने दूसरे टी-20 में तूफानी फिफ्टी जड़कर टीम को जीत दिला दी. यही वजह रही है कि मैच खत्म होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने रघु के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया.
रघु के नाम से मशहूर राघवेंद्र द्विवेदी भारतीय टीम के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट हैं. वह लंबे समय से भारतीय बल्लेबाजों को नेट में प्रैक्टिस कराते आ रहे हैं. रघु साइडआर्म टूल का इस्तेमाल करके नेट्स में लगातार, तेज और सटीक गेंदें डालकर बल्लेबाजों को बड़े मैचों के लिए तैयार करने का काम करते हैं. रघु ने सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी से लेकर विराट कोहली जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों को बैटिंग प्रैक्टिस कराई है. अब वे सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को नेट पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करा रहे हैं. राघवेंद्र त्रिवेदी खुद अभी तक खुद क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन वे ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करते हैं, जो दुनिया में जाकर तहलका मचाते हैं.
कप्तान सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में नाबाद 82 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए कप्तान का फॉर्म लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ था, लेकिन अब कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में वापस आ गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बना दिए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 9 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा शिवम दुबे ने भी नाबाद 36 रनों की पारी खेली. इससे भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया.
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan News: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने की सलाह…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…