<

T20 World Cup 2026: भारत-बांग्लादेश समेत इन देशों ने वर्ल्ड कप के लिए किया स्क्वाड का एलान, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी देशों को 8 जनवरी तक अपनी स्क्वाड का एलान करना है. अभी तक भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत कुल 10 देशों ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। देखें सभी देशों की स्क्वाड...

T20 World Cup 2026 All Squads: आगामी 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं. इस वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस मेगा इवेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जिनमें फाइनल का मैच 8 मार्च को खेला जाएगा. हर देश की टीमें एक-एक कर अपनी स्क्वाड का एलान कर रही हैं. भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश समेत कई टीमों ने अपनी स्क्वाड घोषित कर दी है.

टी20 वर्ल्ड कप में कुल 35 मैच भारत में खेले जाएंगे, जबकि श्रीलंका 20 मुकाबलों की मेजबानी करेगा. पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने वाली है. वहीं, अब बांग्लादेश भी वर्ल्ड कप में अपने मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग कर रहा है. हालांकि इस पर आखिरी फैसला ICC द्वारा लिया जाएगा.

10 देशों ने घोषित किया स्क्वाड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अभी तक कुल 10 टीमों ने अपनी स्क्वाड का एलान कर दिया है. अभी सिर्फ 10 टीमें बाकी हैं, जिन्हें अपनी स्क्वाड घोषित करनी है. बता दें कि वर्ल्ड कप स्क्वाड घोषित करने की आखिरी तारीख 8 जनवरी है, जबकि 31 जनवरी तक टीमें अपनी स्क्वाड में बदलाव कर सकती हैं.

इन देशों ने नहीं किया एलान

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अभी तक कुल 10 देशों ने अपनी स्क्वाड का एलान नहीं किया है. इनमें यूएसए, नीदरलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इटली, नेपाल, आयरलैंड, कनाडा, यूएई और न्यूजीलैंड शामिल हैं.

भारत की स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

दक्षिण अफ्रीका की स्क्वाड

एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यान्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्ख्या.

इंग्लैंड की स्क्वाड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड.

अफगानिस्तान की स्क्वाड

राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजल हक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान.

रिजर्व: एएम गजनफर, एजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी

बांग्लादेश की स्क्वाड

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफ उद्दीन, शोरफुल इस्लाम.

ऑस्ट्रेलिया (प्रोविजनल स्क्वाड)

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा.

नामीबिया की स्क्वाड

गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिंक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो.

श्रीलंका (प्रीलिमिनरी स्क्वाड)

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानगे, चरिथ असालंका, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलन रत्नायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश तीक्षणा, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रेवीन मैथ्यू.

जिम्बाब्वे की स्क्वाड

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.

ओमान की स्क्वाड

जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST